कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध व निवारण अधिनियम के तहत प्रशिक्षण और मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति योजनाओं की कार्यशाला संपन्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में जिला विकास अधिकारी सुरेश चन्द्र केसरवानी की अध्यक्षता में ‘‘कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध व निवारण अधिनियम-2013’’ का प्रशिक्षण और मिशन वात्सल्य एव मिशन शक्ति योजनाओं की मंडल स्तरीय कार्यशाला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कन्नौजिया उपस्थित रहे। कार्यशाला का शुभारम्भ जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी एव अपर उप जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
जिला प्रॉबेशन अधिकारी डॉ. श्वेता त्रिपाठी द्वारा ‘‘कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न रोकथाम निषेध व निवारण अधिनियम-2013’’ एवं ‘‘जुवेनाइल जस्टिस एक्ट-2015’’ के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए सरल भाषा में जानकारी दी गयी। उनके द्वारा सभी विभागाध्यक्षों से अनुरोध किया गया है कि प्रत्येक विभाग में एक महिला कमेटी का गठन कर किसी महिला को अध्यक्ष बनाते हुए कमेटी की सूचना जिला प्रोबेशन कार्यालय को उपलब्ध करा दी जाए।
कार्यशाला-बैठक के दौरान मिशन शक्ति, महिलाओं की सुरक्षा, सरंक्षा एवं स्वालम्बन पर काम करने वाली 10 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, जिला उद्यान अधिकारी समुद्र गुप्त मल्ल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी यशपाल सिंह, जिला होमागार्ड कामाण्डेन्ट, एडीएसटीओ रविन्द्र यादव, प्रधानाचार्या निशा यादव, एआरओ सुनीता, बाल संरक्षण अधिकारी महेश कुमार गुप्ता, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण व समाज सेवी महिलाएं आदि उपस्थित रही।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

ग्राम भरथापुर का सांसद व विधायक ने किया भ्रमण

ग्रामवासियों को वितरित किया खाद्यान्न कीट पीड़ित परिवारों से भेंट कर बंधाया ढ़ाढस बहराइच (राष्ट्र…

6 hours ago

पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर यातायात माह का किया शुभारम्भ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस महानिदेशक एवं राज्य पुलिस प्रमुख उत्तर प्रदेश के आदेश के…

6 hours ago

किसानों को नहीं मिल पा रहा गेहूं का बीज किसान परेशान

शाहजहांपुर ( राष्ट्र की परम्परा) जैतीपुर कृषि रक्षा इकाई केंद्र पर किसानों को अनुदानित गेहूं…

8 hours ago

12 साल से लंबित वरासत का एक घंटे में निस्तारण, लेखपाल निलंबित, कानूनगो को प्रतिकूल प्रविष्टि

संपूर्ण समाधान दिवस में 95 शिकायतें प्राप्त, 05 का मौके पर निस्तारण बलिया(राष्ट्र की परम्परा)l…

8 hours ago

डीडी ओ ने किया नि:शुल्क बीज वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा )देश में मसाले की बढ़ती मांग एवं देश से निर्यात…

8 hours ago

संपूर्ण समाधान दिवस मे 83 शिकायतों में 05 का निस्तारण, 02 शिकायतों के निस्तारण हेतु मौके पर भेजी गई टीम

मऊ ( राष्ट्र की परम्परा ) जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस…

9 hours ago