डेयरी एवं वर्मीकम्पोस्ट निर्माण का प्रशिक्षण हुआ शुरू


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया, देवरिया पर गुरुवार को प्रातः 10:00 बजे से आरएसईटीआई सभागार में डेयरी एवं वर्मीकम्पोस्ट निर्माण में प्रशिक्षण का नया बैच प्रारम्भ हुआ है, जिसमें जनपद देवरिया के प्रत्येक ब्लाक से 35 प्रशिक्षणार्थी शामिल हैं। इसका उद्घाटन निदेशक राकेश कुमार ने द्वीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर आरसेटी देवरिया के निदेशक राकेश कुमार, फैकल्टी रत्नमाला मिश्रा, कार्यालय सहायक रितेश कुमार पांडे एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षुओं द्वारा स्वागत गीत गाकर माननीय मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।राकेश कुमार ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि डेयरी एवं वर्मीकम्पोस्ट निर्माण (पशुपालन) में स्वरोजगार के माध्यम से दूध का उत्पादन कर दूध की मांग को पूरा किया जा सकता है तथा मूल्य संवर्धन क्षेत्रों जैसे पनीर, खोवा, छेना, क्रीम, घी आदि से लोग दूध का उत्पादन कर सकते हैं।रोजगार के माध्यम से दूध उपलब्ध कराया जाए। इससे बने उत्पाद की कीमत बढ़ाकर अधिक आय अर्जित की जा सकती है।संबंधित जानकारी बताई गई।आज के समय में रासायनिक उर्वरकों के बढ़ते उपयोग के कारण मिट्टी खराब होती जा रही है। इसके चलते आने वाले और वर्तमान समय में भी वर्मी कम्पोस्ट की मांग बढ़ती जा रही है। जिसके कारण वर्तमान समय में वर्मी कम्पोस्ट एक लाभदायक व्यवसाय है। प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया और उन्हें आरएसईटीआई के नियमों के बारे में भी बताया और यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 फरवरी से 02 मार्च तक चलेगा।

यह प्रशिक्षण 10 दिनों का है, जिसके बाद उत्तीर्ण प्रशिक्षु अपने क्षेत्र में जाकर डेयरी एवं वर्मी कम्पोस्ट निर्माण में स्वरोजगार कर आत्मनिर्भर बन सकेगें।

rkpshomnath

Recent Posts

लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 का ऐलान, 21 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म; योग्यता और अंकों का पूरा विवरण

बिहार विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा 2026: आवेदन की तारीख घोषित, 150 अंकों की होगी परीक्षा…

28 seconds ago

यूपी में आसमान से आफत! 60 घंटे में 56 मौतें, 117 मकान तबाह; बाढ़ के खतरे से कई जिले अलर्ट

यूपी में बारिश का कहर: 60 घंटे में 56 मौतें, 117 मकान क्षतिग्रस्त; कई जिलों…

13 minutes ago

साबरमती से एलएनजी ट्रेन को हरी झंडी, रेलवे के कायाकल्प पर अमित शाह ने गिनाईं उपलब्धियां

रेलवे में बदलाव पर अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, बोले- आंकड़ों के साथ चर्चा…

50 minutes ago

कमजोर परिवारों के बच्चों को बनाया निशाना, नामसाई में खुली तस्करी नेटवर्क की परतें

नामसाई में बाल तस्करी गिरोह का खुलासा, 47 बच्चों समेत 51 लोगों को बचायाबेहतर शिक्षा…

1 hour ago