महिला ग्राम प्रधानों के प्रशिक्षण का हुआ उदघाटन

भटनी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)भटनी विकास खण्ड परिसर में तीन विकास खण्डो भाटपाररानी, भटनी एवं बनकटा का सोमवार को महिला ग्राम प्रधान का दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
इस दौरान क्षमता, संचार कौशल और लैंगिक समानता विषय पर प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण का शुभारंभ खण्ड विकास अधिकारी परशुराम राम ने किया।

प्रशिक्षण के दौरान खण्ड विकास अधिकारी परशुराम राम ने कहा कि महिला प्रधान का प्रशिक्षण करना उनके नेतृत्व क्षमता को बल देगा, जिस ग्राम पंचायत में महिला ग्राम प्रधान स्वयं कार्य कर सकेंगी। महिला प्रधान का जुड़ाव महिलाओं से अधिक होने के कारण उनके समस्याओं और हित का बेहतर कार्य करती है।
मुख्य प्रशिक्षक अजीत तिवारी ने कहा कि जबतक आप स्वयं नेतृत्व करती है, तो आप अपने ग्राम पंचायत में चल रहे कार्यों और ग्राम स्वराज, मनरेगा, आवास अन्य योजनाओं की जानकारी कर पाएंगी और अपने गांव के विकास को और बेहतर कर पाएगी। प्रशिक्षण में पंचायती राज व्यवस्था, ग्राम सभा, ग्राम पंचायत का गठन, प्रधान की भूमिका और दायित्व, ग्राम प्रधान को पद से हटाने की प्रक्रिया, सतत विकास लक्ष्य, जेंडर, लिंग आधारित भेद भाव पर प्रशिक्षण किया गया।
सहायक विकास अधिकारी पंचायत विंध्याचल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना अन्तर्गत की ओर से प्रशिक्षण के जरिये महिला ग्राम प्रधानों को उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराया जा रहा है ताकि वह घरेलू परिवेश तक सीमित न रहकर गांव की सूरत बदलने में अपनी भूमिका निभा सके।
सहायक विकास अधिकारी भाटपाररानी अनावारूल सिद्धिकी ने कहा कि प्रशिक्षण में महिला प्रधानों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों के प्रति जागरूकता और पुरुषों की जगह स्वयं काम संभालने की प्रक्रिया के बारे में बताया जा रहा है।
प्रशिक्षण ने प्रशिक्षक विनय तिवारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
अजय दूबे ने ईग्रामस्वराज, पीएफएमएस के बारे मे महिला प्रधानों को जागरूक किया।
उक्त प्रशिक्षण मे ग्राम प्रधान नीलम देवी, पूनम देवी, रम्भा देवी,निर्मला देवी, कमलावती देवी, अंजलि देवी, चंद्रभावती देवी, कौशिल्या देवी, सुभावती देवी,ज्ञान्ति देवी, प्रभावती देवी आदि मौजूद रहे।
उक्त अवसर पर कमलेश दुबे, पवन राय, शैलेश गिरी, कमलेश यादव, हरीशरण, संतोष शर्मा आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

होली पर मातम: Amethi जिले में 7 मौतें, 11 घायल; हादसों ने छीन लीं खुशियां

अमेठी (राष्ट्र की परम्परा)। रंगों और उमंग का पर्व होली इस बार Amethi जिले के…

23 minutes ago

होली पर दर्दनाक हादसा: Rohtak में कार-बाइक टक्कर से 4 युवकों की मौत

रोहतक (राष्ट्र की परम्परा)। होली के दिन हरियाणा के Rohtak में एक बड़ा सड़क हादसा…

35 minutes ago

Sri Lanka के पास ईरानी जहाज पर हमला: 78 घायल, 101 लापता; समुद्र में बड़ा बचाव अभियान

कोलंबो (राष्ट्र की परम्परा)। Sri Lanka के दक्षिणी तट के पास समुद्र में बुधवार को…

45 minutes ago

BJP Rajya Sabha Candidate List 2026: बीजेपी ने जारी की 9 उम्मीदवारों की पहली सूची, नितिन नवीन और राहुल सिन्हा को टिकट

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…

3 hours ago

Manama में फंसे तेलुगु परिवार, युद्ध के बीच बढ़ी चिंता

US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…

4 hours ago

रंग-बिंबों की होली

• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…

4 hours ago