अनुपालन और व्यवसाय योजना विषय पर एफपीओ का प्रशिक्षण सम्पन्न

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
लघु कृषक कृषि व्यापार संघ द्वारा प्रायोजित किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के निदेशकों एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का दो दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को सम्पन्न हो गया। एक स्थानीय होटल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वूमेन चाइल्ड एण्ड यूथ डेव्लपमेंट (निवसीड) के द्वारा किया गया। अनुपालन एवं व्यवसाय योजना विषय पर आयोजित 02 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान, निवसीड के निदेशक विमल दूबे ने किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के निदेशकों एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) को कृषि उद्यमिता, किसान उत्पादक संगठन के उद्देश्यों, सीईओ एवं निदेशक मंडल के दायित्यों, एफपीओ के क्रेडिट एवं मार्केट लिंकेज, व्यवसाय योजना, विपणन एवं प्रसंस्करण, वैधानिक प्रावधानों, बुक कीपिंग एवं लेखा संबंधी, आगामी वित्तीय वर्ष की कार्य योजना तथा अन्य विभागों से कंवर्जेंस आदि पर विस्तार से जानकारी दी । निवसीड के एक्सपर्ट भूपेश व शिप्रा ने भी विकासपरक जानकारी दी, इस दौरान बाबा राघवदास एफपीसी के चेयरमैन ज्ञानेश्वर सिंह ने वित्तीय कार्ययोजना,, मत्स्यजीवी एफएफपीसी के चैयरमैन निषाद जितेन्द्र भारत ने किसानों के ट्रेनिंग व प्रमाण पत्र की उपलब्धता। लारी एफपीसी के चैयरमैन सुर्य प्रकाश कुशवाहा ने मछली आचार की तैयारी व मार्केटिंग की बात उठाई तो, वहीं काकोरी एफएफपीसी के चेयरमैन गणेश प्रसाद कश्यप ने किसानो को जोड़ने में आरही दिक्कतों से अवगत कराया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन एक दिवसीय क्षेत्र परिभ्रमण जिले के किसान उत्पादक संगठन में करवाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों के एफपीओ ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में पंकज सिंह, राजन तिवारी, गजानंद मौर्य, जितेन्द्र कुमार निषाद,सर्वेश कुमार, दीनानाथ निषाद, रंजन कुमार, हरेराम कुशवाहा,संजीव कुमार, सुशील कुमार, हनुमान जायसवाल, ऋतुराज,
कन्हैयालाल, सुदर्शन सिंह, यशवीर सिंह, जयगोविंद कुशवाहा, ब्रज किशोर तिवारी आदि दर्जनों बीओडी व सीईओ उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

टापू बने गांव, पानी बना पहरेदार, सोहगी बरवां में विकास की राह अब भी अधूरी

रोहुआ नाला पार करना रोज की मजबूरी, स्कूल तक पहुंचने में भी जल-भराव का रोड़ा,…

3 hours ago

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय बढ़ा, अब मिलेंगे 12 हजार रुपये

सहायिकाओं को छह हजार प्रतिमाह, पांच लाख रुपये तक कैशलेश स्वास्थ्य बीमा की भी सौगात…

3 hours ago

प्रो. के. पी. सिंह ने दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यभार ग्रहण किया

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलपति प्रो. कृष्ण पाल…

3 hours ago

सीएचसी बनकटी में वसूली की शिकायत, जांच की मांग

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने स्टाफ नर्स पर लगाए आरोप, इलाज-टीकाकरण के नाम पर रुपये लेने…

3 hours ago

ध्रुव की अटूट भक्ति का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा…

3 hours ago

भारतीय भाषाओं में ज्ञान-विज्ञान का विस्तार जरूरी, बीबीएयू में दो दिवसीय कार्यशाला का समापन

भारतीय भाषाओं को शिक्षा, शोध और ज्ञान-सृजन का सशक्त माध्यम बनाने पर जोर लखनऊ (राष्ट्र…

3 hours ago