दलित परिवार के मदद को आगे आए सांभवी पीठाधीश्वर दिए गृहोपयोगी समान सहित:आर्थिक मदद

भाटपार रानी देवरिया
(राष्ट्र की परम्परा)

जानकारी के अनुसार 08 अप्रैल 2024 को लोक सभा सलेमपुर क्षेत्र के तेजस्वी एवं ओजस्वी के साथ ही सबसे मुखर प्रत्यासी के रूप में आए उत्तराखंड हरिद्वार स्थित सांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महराज ने देवरिया जिले के सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत बनकटा थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़ी नरहिया में आगजनी के शिकार हुए दलित दूधनाथ के परिवार का खबर मिलते ही फौरन मौके पर पहुंच आवश्यक जरूरी मदद दिए हैं।
प्राप्त समाचार के मुताबिक बीते रविवार 07 अप्रैल को दिन के करीब आठ बजे आग लगी की घटना में दलित दूधनाथ के परिवार के हताहत होने की सूचना पर पहुंचे सांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप महराज द्वारा 08 अप्रैल को ग्राम पकड़ी नरहिया में आग लगी की सूचना पा कर आगजनी पीड़ित दलित परिवार के दूध नाथ के घर मौके पर तत्काल अपने स्थानीय कार्यकर्ताओं से आगजनी पीड़ित परिवार को अपने तरफ मौके पर ही भरपूर नकद आर्थिक एवं अन्य विभिन्न सहयोग गृहपयोगी सहयोग सामग्री प्रदान किया।वहीं इस सहयोग सामग्री में नगद धनराशि, साड़ी, कपड़ा, आदि पीड़ित परिवार को स्वामी आनंद स्वरूप महराज द्वारा एवं रहने के लिए तत्काल प्रभाव से छप्पर हेतु करकट सीट 4×12 का कुल 4 नग एवं गृह उपयोगी वस्तुओं में बर्तन सामग्री जैसे बाल्टी, कड़ाही, कुकर, थाली, गिलास, चौकी, बेलन,कटोरा, तवा राशन सामग्री आटा, चावल, रिफाइन, तेल, मसाला, जैसे घरेलू उपयोग के समस्त दैनिक एवं गृहपयोगी जरूरी सामग्री प्रदान किया गया है। वहीं इस उपरोक्त सभी सामग्री को बनकटा बजार से खरीददारी करने के उपरांत अभिषेक तिवारी, पंकज कुमार पांडेय, नन्द जी गोंड उर्फ ब्यास जी बीडीसी ग्राम छेरिहा, प्रमोद पांडेय बंजरिया, द्वारा परिवार तक भेजा/दिया गया है। बता दें कि इस दुखद घटना में दूध नाथ के घर रह रही शादी सुदा बेटी के कुल दो बच्चों में सबसे छोटे रौशन की जल कर हृदय विदारक मौत हो गई थी।जबकि उनके परिवार के आजीविका का सारा सामान रिहायसी झोपड़ी सहित जल कर खाक हो चुका है। सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले बेबाक प्रत्यासी के तौर पर अपनी पहचान बना चुके स्वामी आनंद स्वरूप के साथ में उनके समर्थक भी पीड़ित परिवार से मिलने गए जिनमें।रिटायर्ड कैप्टन द्विजेंद्र पांडेय भुंडवार, सलेमपुर से आए आशीष दुबे, आशीष तिवारी, रंजित खरवार पूर्व प्रधान इंगुरी सराय, राजन पांडेय भुंडवार, देवा नन्द बंजरिया, मथुरा गुप्ता, रामेश्वर कुशवाहा उर्फ साहेब भैसही, दिलीप गुप्ता सोहनपुर , विद्या सागर ग्राम प्रधान बंजरिया, विजय नारायण पाण्डेय ग्राम प्रधान भुंडवार आदि लोग मौजूद रहे हैं

rkpnews@desk

Recent Posts

सुबह की सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुई देवरिया पुलिस, मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद कर बुजुर्गों को दिया भरोसा

पार्कों, स्टेडियमों, मंदिरों और स्कूलों के आसपास चला चेकिंग अभियान, बालिकाओं को हेल्पलाइन नंबरों की…

56 minutes ago

देवरिया-कुशीनगर के गांवों में रोजगार की नई राह! आलू, गेहूं और धान से कारोबार खड़ा करने की तैयारी

गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…

17 hours ago

नीतीश महासेतु का उद्घाटन, जनसभा और सुरक्षा का पहरा! वैशाली में आज सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम

फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…

1 day ago

करीबी रिश्तों में विवाह पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चिंता, क्या बदलेगा कानून?

आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…

1 day ago