ब्लाक स्तरीय शिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)l दुदही बीआरसी परिसर में एफएलएन (बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान) के अंतर्गत कक्षा 4 व 5 में, शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षक के दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण/ कार्यशाला के तीसरे व अंतिम चरण में क्रमश : पांचवें व छठवें बैच में 100 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण के प्रथम दिन शुक्रवार को उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए, प्रथम संस्था के जिला कोआर्डिनेटर हेमंत तिवारी ने कहा कि कक्षा चार व पांच के छात्रों की बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान की दक्षता में कमी को पूरा करने के लिए, 24 सप्ताह का रेमेडियल कोर्स कराया जाएगा। जिसके लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। बीईओ अजय कुमार तिवारी ने कहा कि बुनियादी शिक्षा के लिए हिंदी और गणित विषय का ज्ञान आवश्यक है। इसलिए शिक्षकों को इन विषयों की पढ़ाई पर विशेष जोर देना चाहिए। प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों को गणित व भाषा में दक्ष बनाना है।
एआरपी अनिल सिंह, देवेंद्र पाण्डेय, विनोद कुमार, रामेश्वर यादव, मनोज श्रीवास्तव आदि ने दो सत्रों क्रमश: बेसिक स्तर व एडवांस स्तर पर बुनियादी साक्षरता (भाषा) हेतु प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण में बेसिक स्तर व एडवांस स्तर भाषा की समस्त गतिविधियां कराई गईं। इसके पूर्व प्रशिक्षण का शुभारंभ परिचय व अभियान गीत से हुआ। इस दौरान शिक्षक सतीश कुमार, अमरेश कुमार तिवारी, सत्येंद्र कुमार, सुधांशु मणि, शिवानी कुमारी, रीता यादव आदि मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आधुनिक दौड़ में खोती संवेदनाएं: भौतिक चमक के बीच जीवन का असली अर्थ समझने की जरूरत

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आज का समय तेज रफ्तार, कड़ी प्रतिस्पर्धा और भौतिक उपलब्धियों की…

7 hours ago

रूसी तेल पर भारत को राहत: अमेरिका ने दी 30 दिन की छूट, मॉस्को से जारी रह सकेगी खरीद

वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। भारत को रूसी तेल खरीद को लेकर बड़ी राहत मिली है।…

8 hours ago

यूपी में इको टूरिज्म को मिलेगा नया पंख, सरकार ने लॉन्च किया ‘UP Eco Tourism’ मोबाइल ऐप

संत कबीर नगर/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के…

8 hours ago

सैमसन का तूफान, बुमराह का कमाल! इंग्लैंड को हराकर भारत टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते…

11 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

20 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

22 hours ago