नियमित टीकाकरण के लिए एएनएम का प्रशिक्षण जरूरीः सीएमओ

बच्चों को 12 जानलेवा बीमारियों से बचाता है संपूर्ण टीकाकरण

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) जिले में टीकाकरण बेहतर तरीके से हो, इसके लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय के धनवंतरी सभागार में नव नियुक्त 20 एएनएम (सहायक नर्स दाई) को नियमित टीकाकरण के लिए प्रशिक्षण दिया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन मंगलवार को सीएमओ डॉ राजेश झा की अध्यक्षता में हुआ। प्रशिक्षण में शहर की नौ और मझगांवा की 11 एएनएम सहित कुल 20 एएनएम को नियमित टीकाकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। इसके साथ ही एनएनएम को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान सीएमओ डॉ राजेश झा ने कहा नियमित टीकाकरण के सफल संचालन के लिए कर्मियों का प्रशिक्षित होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को नियमित टीकाकरण के फायदे के बारे में अवगत कराना, इसके रख-रखाव के तरीके व किस वक्त कौन सा टीका लगाया जाये, इस संबंध में प्रशिक्षित होना जरूरी है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजय गुप्ता ने बताया नियमित टीकाकरण के तहत बच्चों को 12 प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचाव के टीके सरकारी प्रावधानों के तहत लगाए जाते हैं। इनमें टीबी, हेपेटाइटिस-बी, पोलियो, गलघोंटू, काली खांसी, टिटनेस, डायरिया, निमोनिया, खसरा, रूबेला एवं जापान इंसेफेलाइटिस आदि हैं। उन्होंने बताया- टीबी की रोकथाम के लिए बच्चों को जन्म के पश्चात बी.सी.जी. का एक टीका दिया जाता है। हेपेटाइटिस-बी, जो कि एक विषाणु के कारण होता है, जिससे लिवर प्रभावित होता है। पोलियो जिससे बच्चों के शरीर के किसी भाग में अचानक कमजोरी आ जाती है। गलाघोंटू जो आम तौर पर गले और टॉन्सिल को प्रभावित करता है, जिससे सांस लेने में दिक्कत होती है। इस प्रकार अन्य कई प्रकार की संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी तालिका के अनुरूप नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत बच्चों को सभी जानलेवा बीमारियों से बचाव के टीके लगाये जाते हैं।
दो दिवसीय प्रशिक्षण में यूनिसेफ के डीएमसी अरशद जमाल , जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता विश्वनाथ मल्ल ने नियमित टीकाकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। प्रशिक्षण में डीडीएम प्रमोद यादव, संजय त्रिपाठी, , रेनू शर्मा, सरिता, पुष्पा, सुनीता, अनीता दुबे, विमला, वंदना, नीलम कुशवाहा, मधु तिवारी, प्रियंका, मधु, रीता सहित अन्य एएनएम शामिल रहीं।

rkpnews@desk

Recent Posts

कुशीनगर: विचारधारा आधारित संगठन ही मज़बूत सरकार का आधार : मदन गोविन्द राव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…

9 hours ago

आईजीआरएस और राजस्व वसूली की समीक्षा, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…

9 hours ago

किशोरियों और महिलाओं के सम्मान से समाज को मिलेगी नई दिशा : जितेन्द्र

की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…

9 hours ago

घुघली पुलिस की बड़ी कामयाबी: चोरी का खुलासा, फरार शातिर चोर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…

10 hours ago

अंतरपीढ़ीगत समन्वय पर जागरूकता एवं संवेदीकरण कार्यक्रम आयोजित

छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…

10 hours ago

फतेह बहादुर शाही ने 1857 से पहले ही अंग्रेजों के खिलाफ छेड़ दी थी आजादी की लड़ाई: जेएन सिन्हा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…

10 hours ago