संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु निर्वाचन ड्यूटी में लगाए गए 640 मतगणना कार्मिकों का प्रशिक्षण हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज में दो पालियों में आयोजित किया गया। प्रथम पाली में 320 व द्वितीय पाली में 320 कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में 128 मतगणना पर्यवेक्षक, 384 मतगणना सहायक व 128 अतिरिक्त मतगणना सहायक सम्मिलित रहे।
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार द्वारा प्रशिक्षण सत्र का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहें कार्मिकों से कहा कि मतगणना प्रक्रिया के सभी पहलुओं को ध्यान से समझले जिससे मतगणना के दिन कोई भी व्यवहारिक दिक्कत आदि का सामना नही करना पड़े। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी/ प्रभारी अधिकारी, मतदान व मतगणना कार्मिक, संत कुमार, सहायक प्रभारी/प्रभारी जिला विकास अधिकारी जीशान रिजवी, जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा उपस्थित रहेl
गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…
नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…
अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…
सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…