प्रशिक्षण ही आदर्श पुलिसकर्मी की नींव: एसपी शक्ति मोहन अवस्थ

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस लाइन स्थित आरटीसी रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण कर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षुओं को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रशिक्षुओं को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने की सीख देते हुए कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना और आमजन में सुरक्षा की भावना स्थापित करना है।
एसपी ने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, समय पालन और पुलिस सेवा के मूलभूत सिद्धांतों पर जोर देते हुए कहा कि प्रशिक्षण काल ही एक सक्षम, आदर्श और उत्तरदायी पुलिस कर्मी के निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस की छवि उसके आचरण और कार्यशैली से बनती है, इसलिए हर प्रशिक्षु को ईमानदारी, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए।
इस दौरान उन्होंने आधुनिक पुलिसिंग की जरूरतों पर प्रकाश डालते हुए साइबर अपराध की रोकथाम, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण, महिला एवं बाल सुरक्षा और अपराध नियंत्रण की रणनीतियों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। साथ ही तकनीकी दक्षता, त्वरित निर्णय क्षमता और सूझ-बूझ विकसित करने पर विशेष बल दिया, ताकि बदलते परिवेश में पुलिस और अधिक प्रभावी बन सके।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन का कड़ाई से पालन करने, शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत रहने और प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता व समर्पण के साथ ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया।
अंत में एसपी ने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान, कौशल और नैतिक मूल्यों को अपने दैनिक कार्यों में लागू करें, जिससे जनपद में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत हो तथा पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और सुदृढ़ हो सके।

rkpnews@somnath

Recent Posts

जमीन विवाद से बढ़ा तनाव: बुजुर्ग वकील की मौत, प्रधान पर हत्या जैसे आरोप

प्रशासनिक लापरवाही या साजिश? सड़क विवाद में अधिवक्ता की संदिग्ध मौत देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)…

43 minutes ago

संस्कार, अनुशासन और आत्मनिर्भरता से ही बनती है विशिष्ट पहचान: वैभव चतुर्वेदी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय स्थित प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक-परास्नातक के…

1 hour ago

ग्राम प्रधान के अधिकार छीने जाने से बढ़ी अव्यवस्था ग्रामीणों में आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद के गढ़िया रंगीन कस्बे में इन दिनों सफाई व्यवस्था पूरी…

2 hours ago

भूमि विवाद निस्तारण व फॉर्मर रजिस्ट्री में तेजी लाएं, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: डीएम

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में भूमि विवाद मुक्त राजस्व ग्राम अभियान और फॉर्मर रजिस्ट्री…

2 hours ago

मोबाईल नंबर जिन उपभोक्ताओं बदला उनकी परेशानी ब

सिकंदरपुर /बलिया( राष्ट्र की परम्परा) गैस बुकिंग और केवाईसी प्रक्रिया को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानियां…

3 hours ago

युवाओं को एआई और साइबर सुरक्षा की जानकारी देगा ‘AI for All’ कार्यक्

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के सहयोग से महाराणा प्रताप इंस्टीट्यूट ऑफ…

4 hours ago