दैवीय आपदा से मदद के लिए लेखपालों को दिया गया प्रशिक्षण

नवागत एसडीएम के नेतृत्व में लेखपालों को दिया गया प्रशिक्षण

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
दैवीय आपदा के दौरान तत्काल मदद करने के लिए ऑनलाइन भुगतान के लिए लेखपालों को नवागत एसडीएम सदर रोहित कुमार मौर्या की देखरेख में आपदा अधिकारी गौतम गुप्ता ने सदर तहसील सभागार में सदर तहसील के समस्त लेखपालों कानूनगो को, दैवीय आपदा से निपटने के लिए विस्तार से प्रशिक्षण दिया। गौतम गुप्ता ने बताया कि यह प्रशिक्षण जनता तक त्वरित राहत पहुंचाने में लेखपालों की भूमिका के महत्व को दर्शाता है, इस प्रशिक्षण में आपदा प्रबंधन की तकनीकी जानकारी जो लेखपालों को विभिन्न आपदाओं से निपटने में मदद करेगी। गुप्ता ने बताया कि आप लेखपाल, जनता तक त्वरित राहत पहुंचाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं
लेखपालों को दैवीय आपदा से तत्काल राहत देने की जिम्मेदारी प्रशासन की होती है, जिसमें अहम भूमिका लेखपाल का होता है। लेखपाल मौके पर पहुंच कर हुए हानियों का आकलन कर ऑनलाइन समिट फार्म भरने का कार्य करता है अगर लेखपाल द्वारा समय से ऑनलाइन फॉर्म को समिट नहीं किया जाता है तो दैवीय आपदा से हुए जान माल का आकलन ना होने से पीड़ित को सरकार द्वारा राहत समय से नहीं दिया जाने से पीड़ित को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लेखपाल को आपदाओं के दौरान प्रभावी ढंग से कार्य कर ऑनलाइन भुगतान प्रणाली से ऑनलाइन आवेदन समिट कर देना चाहिए, जिससे दैवीय आपदा के दौरान लोगों को वित्तीय सहायता प्रदान करने में मदद मिल सके।आपदा प्रबंधन में आपदा से पूर्व, आपदा के समय और आपदा के बाद की योजनाओं का निर्माण और क्रियान्वयन शामिल है, इसमें आपदाओं के लिए तैयारी करना प्रभावी प्रतिक्रिया प्रणालियों को लागू करना और लचीले समुदायों का निर्माण करना शामिल है। दैवीय आपदा प्राकृतिक प्रक्रियाओं से उत्पन्न होने वाली एक गंभीर घटना है, जैसे कि बाढ़, भूकंप, या तूफान. बिजली गिरना राहत और पुनर्वास आपदा राहत चरण में पीड़ितों को तत्काल सहायता प्रदान करना शामिल है। लेखपालों को अपने दायित्वो का निर्वहन करते हुए दैवीय आपदा के दौरान ऑनलाइन आवेदन फार्म भर कर राहत दिलाने का कार्य करना चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान नवागत एसडीएम सदर रोहित कुमार मौर्या तहसीलदार सदर ज्ञान प्रताप सिंह कानूनगो लेखपाल मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एलईडी प्रचार वाहन संग ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली, नामांकन बढ़ाने को जनजागरण तेज

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर…

2 hours ago

Deoria Gas Crisis: सर्वर फेल या सिस्टम फेल? पहले ही दिन गैस संकट से बिगड़ी व्यवस्था

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही जिले में गैस…

5 hours ago

Deoria News: कमर्शियल गैस कीमत बढ़ोतरी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बरहज में किया विरोध

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कमर्शियल गैस सिलेंडर के मूल्य में 195 रुपये की बढ़ोतरी के…

5 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की बढ़ी कीमत वापस लेने की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में…

5 hours ago

महापौर व नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण में लापरवाही पर जताई नाराजगी गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न…

5 hours ago

गोरखपुर परिक्षेत्र में अपराध पर शिकंजा कसने की नई पहल

एक जैसे अपराधों की कड़ियों को जोड़ने के लिए क्राइम एनालिसिस टीम’ का गठन गोरखपुर(राष्ट्र…

6 hours ago