बिजली हड़ताल को लेकर डीएम ने किया विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण

निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए व्यापक वैकल्पिक प्रबंध सुनिश्चित, 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने 29 मई को प्रस्तावित विद्युतकर्मियों के कतिपय संगठनों की संभावित हड़ताल को देखते हुए मंगलवार को भटवलिया स्थित विद्युत उपकेंद्र, स्टोर एवं वर्कशॉप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में विद्युत आपूर्ति किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि हड़ताल की स्थिति में निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए सभी 43 विद्युत उपकेंद्रों (33/11 केवी) एवं 4 उच्च क्षमता उपकेंद्रों (132/33 केवी) पर शिफ्टवार ड्यूटी निर्धारित कर दी गई है।
जिलाधिकारी ने बताया कि विभिन्न विभागों से वैकल्पिक संसाधनों के रूप में कुल 110 अभियंताओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, जिनमें लोक निर्माण विभाग के 32, आरईएस के 21, बाढ़ खंड के 20, नलकूप विभाग के 18, जल निगम (ग्रामीण व शहरी) के 5-5 तथा सिंचाई विभाग के 9 अभियंता शामिल हैं। इसके अतिरिक्त विद्युत कार्यों में दक्ष 33 पूर्व सैनिकों तथा 350 आईटीआई छात्रों को चिन्हित कर आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है, जिन्हें शिफ्टवार तैनात किया जाएगा।
जनसामान्य को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, यह जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विशेष रूप से मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, सीएचसी, पीएचसी, जलापूर्ति केंद्रों तथा अन्य जनोपयोगी संस्थानों पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। सभी विद्युत उपकेंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ताकि किसी भी प्रकार की व्यवधान उत्पन्न न हो। नगर निकायों को पेयजल टंकियों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं और लोक महत्व के स्थलों पर जनरेटर सहित अन्य वैकल्पिक संसाधनों को तैयार रखा गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि संभावित हड़ताल के दृष्टिगत प्रदेश सरकार के निर्देशों के क्रम में कलेक्ट्रेट सभागार के निकट एक तकनीकी नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जो 24 घंटे कार्य करेगा। यह नियंत्रण कक्ष तीन पालियों में संचालित होगा—प्रथम पाली सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक, द्वितीय पाली दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक एवं तृतीय पाली रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक संचालित होगी। नियंत्रण कक्ष के लिए दूरभाष नंबर 05568-222261, 225351, 223331 तथा मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर 9838238006 निर्धारित किए गए हैं। नोडल अधिकारी के रूप में अपर उप जिलाधिकारी (सदर) श्री अवधेश कुमार निगम को नामित किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 8887894561 है। नियंत्रण कक्ष में उपस्थिति एवं प्राप्त सूचनाओं के संधारण हेतु रजिस्टर रखा जाए, जिसकी जानकारी समय-समय पर नोडल अधिकारी को दी जाए। प्रकाश की समुचित व्यवस्था हेतु नाजिर सदर को निर्देशित किया गया है। ड्यूटी पर तैनात कोई भी कर्मचारी बिना प्रतिस्थानी के ड्यूटी स्थल नहीं छोड़ेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि हड़ताल के दौरान विद्युत आपूर्ति या संचालन से संबंधित किसी भी समस्या की सूचना तत्काल नियंत्रण कक्ष को दी जाए, ताकि त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

1 hour ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

1 hour ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

1 day ago

औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग जगत की कार्यप्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा)। कक्षा में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को उद्योग जगत की वास्तविक…

1 day ago

राखी का संदेश

✍️ विजय गुंजन स्नेह है, अनुराग है, पवित्रता का बंधन है,ममता भरे एक धागे का…

1 day ago

रक्षा बंधन: रिश्तों की डोर से राष्ट्र की परम्परा तक

नवनीत मिश्र रक्षा बंधन केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के…

2 days ago