प्रशिक्षित किये गये पीठासीन व मतदान अधिकारी

बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश विधान परिषद अन्तर्गत गोरखपुर-फैज़ाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन-2023 के मतदान को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में पीठासीन अधिकारी व मतदान अधिकारी प्रथम का प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान का दिनांक 30 जनवरी 2023 को पूर्वान्ह 08ः00 बजे से अपरान्ह 04ः00 बजे तक मतदान होगा।
विकास भवन सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए डीएम डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि मतदान को सकुशल सम्पन्न कराने में पीठासीन और मतदान अधिकारी-प्रथम का रोल सबसे महत्वपूर्ण है। निर्वाचन में मतदान जैसे महत्वपूर्ण कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए ज़रूरी है कि सभी पीठासीन और मतदान अधिकारी प्रथम प्रशिक्षण कक्ष को छोड़ने से पूर्व मतदान की पूर्ण प्रक्रिया के बारे में जानकारी हासिल कर ले तथा अपनी सभी जिज्ञासाओं व शंका का भी समाधान कर लें।
विकास भवन सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उप जिलाधिकारी सदर सुभाष सिंह व कैसरगंज के महेश कुमार कैथल, जिला विकास अधिकारी महेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. सी.के. वर्मा द्वारा पीठासीन व मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

rkpshomnath

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

4 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

4 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

4 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

4 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

4 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

5 hours ago