Categories: क्राइम

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

पानीपत (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। दिल्ली-अंबाला रेल लाइन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ट्रैक से हटवाकर जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया। फिलहाल मृतक की पहचान के प्रयास जारी हैं।

जीआरपी थाना प्रभारी चंदर सिंह ने बताया कि हादसा गोहाना फ्लाईओवर के नीचे हुआ, जहां युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों को भी सूचना दी गई है।

फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि यह हादसा दुर्घटना थी या आत्महत्या का मामला।

Karan Pandey

Recent Posts

छोटी मछली गिरफ्तार, बड़ी मछली को अभयदान!

व्यंग्य: ऊपर वाले मालामाल, नीचे वाले बेहाल!छोटी मछली पर शिकंजा, बड़ी मछली को संरक्षण क्यों?…

2 hours ago

लोकतंत्र में जनआक्रोश बनाम विदेशी प्रभाव: कौन तय करता है सरकारों का भविष्य?

दुनिया के लोकतंत्रों पर विदेशी सत्ता परिवर्तन का साया! इजरायल से भारत, फ्रांस, स्पेन और…

3 hours ago

बदरीनाथ से लौटते वक्त मौत से टकराया हेलीकॉप्टर!

Ai निर्मित चमोली में 6 लोगों की दर्दनाक मौत, श्रद्धालुओं की यात्रा मातम में बदली…

3 hours ago