मणिपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मणिपुर हाई कोर्ट ने सिस्टम असिस्टेंट के 11 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए 18 नवंबर 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 3 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार मणिपुर हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
कुल रिक्तियां
इस भर्ती अभियान के माध्यम से सिस्टम असिस्टेंट के 11 पद भरे जाएंगे।
शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमसीए, कंप्यूटर साइंस/आईटी में बी.ई या बीटेक, या संबंधित क्षेत्र में मास्टर्स डिग्री होना आवश्यक है।
साथ ही, किसी भी ब्रांच से बी.ई/बीटेक या मास्टर्स डिग्री धारक उम्मीदवार, जिनके पास कम से कम 1 वर्ष का आईटी क्षेत्र में अनुभव है, वे भी आवेदन करने के पात्र होंगे।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु:
सामान्य वर्ग: 38 वर्ष
ओबीसी वर्ग: 41 वर्ष
एससी/एसटी वर्ग: 43 वर्ष
आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि यानी 3 दिसंबर 2025 के अनुसार की जाएगी।
आवेदन शुल्क
अनारक्षित/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए: ₹1,000
एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए: ₹800
शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया
आवेदन प्रारंभ तिथि: 18 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि: 3 दिसंबर 2025
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा। सुजौली रेंज क्षेत्र में जंगली हाथियों के झुंड का उत्पात…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में शुक्रवार को जिलेभर…
वन विभाग, एसएसबी और नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स की संयुक्त बैठक में बनी रणनीति, दिन-रात…
अन्न का कण है ब्रह्म समान,व्यर्थ न जाने देना,आनंद का क्षण ईश्वर-वर,हृदय में सदा संजो…
अस्पताल में कभी-कभी ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं, जो चिकित्सा व्यवस्था की गंभीरता के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। संत विनोबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को महान गांधीवादी विचारक एवं समाज…