गोंडा में दर्दनाक हादसा: तालाब से कमल का फल तोड़ने गया बच्चा फिसला, बचाने में बुआ भी डूबी

दोनों की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

गोंडा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के कटरा बाजार क्षेत्र के सेल्हरी गांव में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को दहला दिया। तालाब से कमल का फल (कमलगट्टा) तोड़ने गए एक बच्चे और उसे बचाने गई उसकी बुआ की डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक, थाना कटरा बाजार के ग्राम सेल्हरी मजरा सूबेदार पुरवा निवासी भगौती प्रसाद की पुत्री राधा (15) और पुत्र राधिका प्रसाद अपने खेत में धान काटने गए थे। उनके साथ राधिका का बेटा रवि भी था। खेत के पास स्थित भैंसहा तालाब में रवि ने कमलगट्टा देखा और उसे तोड़ने के लिए तालाब के किनारे पहुंच गया। तभी उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरा।

बेटे को डूबता देख बुआ राधा भी उसे बचाने दौड़ी, लेकिन वह भी पानी में समा गई। दोनों को बचाने के लिए राधिका प्रसाद ने तालाब में छलांग लगाई, मगर गहराई अधिक होने के कारण वह खुद भी डूबने लगे। किसी तरह उन्होंने बाहर निकलकर शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने तालाब से बुआ-भतीजे को बाहर निकाला और आनन-फानन में उन्हें करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में करीब दो घंटे तक दोनों को बिना इलाज के स्ट्रेचर पर छोड़ दिया गया। ईसीजी तकनीशियन अमित कुमार और चिकित्सक डॉ. रिमझिम के आने के बाद ही मृत्यु की पुष्टि की गई। परिजन बताते हैं कि उस समय तक दोनों की सांसें चल रही थीं और आंखें खुल रही थीं, लेकिन किसी डॉक्टर ने इलाज नहीं किया।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना प्रभारी तेज प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, चिकित्सक डॉ. रिमझिम ने सफाई दी कि बिना ईसीजी के मौत की पुष्टि संभव नहीं थी, इसलिए मृत घोषित नहीं किया गया था।

गांव में मातम पसरा

बुआ-भतीजे की मौत से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। परिवार में कोहराम मचा है और ग्रामीणों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

Karan Pandey

Recent Posts

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

7 minutes ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

12 minutes ago

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

6 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

7 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

7 hours ago

10 साल बाद JTET का इंतजार: 11 अक्टूबर की संभावित तारीख पर संकट, अब JAC के फैसले का इंतजार

11 अक्टूबर को परीक्षा पर संशय, 4.5 लाख अभ्यर्थियों को JAC की आधिकारिक तारीख का…

7 hours ago