मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जिले के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र स्थित पुलिस केंद्र के पास शनिवार को एक निर्माणाधीन गोदाम में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां सेफ्टी टैंक में सेटरिंग खोलने उतरे चार मजदूरों में से दो की मौके पर ही दम घुटने से मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल मजदूरों को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान सेफ्टी टैंक में उतरे मजदूर जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गए। पहले एक मजदूर नीचे उतरा, लेकिन देर तक बाहर न आने पर दूसरा और फिर बाकी दो मजदूर भी उसे बचाने के लिए टैंक में उतर गए। इस दौरान चारों बेहोश हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस व बचाव दल मौके पर पहुंचे और सभी को बाहर निकाला। दो मजदूरों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि बाकी दो का इलाज जारी है।
घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मजदूरों की सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं, इसकी भी जांच होगी।
गाजियाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में वसुंधरा पुलिस चौकी…
अभिषेक कुमार इतिहास के कैलेंडर में 7 नवंबर की तारीख कई ऐसी महान विभूतियों के…
किसी का संघर्ष आजादी की प्रेरणा बना, किसी की दूरदर्शिता ने खेतों में हरियाली बिखेरी,…
शिवली/डेरापुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्योहार के उल्लास के बीच कानपुर देहात में दो अलग-अलग…
राम मंदिर में उपराष्ट्रपति करेंगे दर्शन 30 लाख दीपों से जगमगाएगी रामनगरी; रामलला की आरती…
फोटो Ai निर्मित दिल्ली-NCR में प्रदूषण का खतरा बढ़ा! GRAP-3 लागू, अब निर्माण कार्यों से…