छोटी दीपावली की सुबह खुशियों के बीच छाया मातम—रमजनपुर गांव में फैला शोक, मल्लाहों ने तीन को बचाया
गाजीपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।दीपावली की सुबह जब पूरा देश उत्सव की तैयारी में था, तभी गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र के रमजनपुर गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। गंगा नदी में नहाने गईं आठ बच्चियां अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गईं। स्थानीय मल्लाहों के प्रयास से तीन बच्चियों को बचा लिया गया, जबकि तीन की मौत हो गई और एक बच्ची अभी भी लापता है।
ये भी पढ़ें –“अखिलेश यादव का सवाल: दीपोत्सव की जगमगाहट या सरकारी दिखावा?—क्रिसमस से तुलना कर बोले, ‘सीखो रोशनी का असली अर्थ”
कैसे हुआ हादसा
घटना सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच की बताई जा रही है। दीपावली के अवसर पर गांव की कुछ बच्चियां गंगा किनारे स्नान करने और बालू निकालने गई थीं। इसी दौरान अचानक एक बच्ची का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में अन्य बच्चियां भी तेज बहाव में बहने लगीं।
ये भी पढ़ें –उत्सर्ग एक्सप्रेस की चपेट में आई युवती — सुबह की सन्नाटे को चीर गई दर्दनाक चीख
मल्लाहों ने दिखाया साहस
घाट पर मौजूद मल्लाहों ने चीखें सुनकर तुरंत नदी में छलांग लगा दी। स्थानीय मल्लाह बलिराम चौधरी ने बताया, “हमने पूरी कोशिश की, तीन बच्चियों को किसी तरह बाहर निकाल लिया, लेकिन तीन बच्चियों को लहरें बहा ले गईं।”
पुलिस और गोताखोरों का रेस्क्यू अभियान
सूचना मिलते ही थाना करंडा पुलिस टीम और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। कई घंटों के प्रयास के बाद दो बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए, जबकि एक बच्ची की तलाश देर रात तक जारी रही।
पहचान और शोक मृत बच्चियों की पहचान —
पूनम यादव (19 वर्ष),रोली (16 वर्ष),खुशी (12 वर्ष) के रूप में हुई है।
घटना के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया। परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। घाट पर मातम का माहौल है और दीपावली की रौशनी के बीच गांव में अंधेरा पसर गया।
थाना प्रभारी का बयान
थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया, “पुलिस और गोताखोर लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं। हादसे की पूरी जांच की जा रही है। प्रशासन पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करेगा।”
बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)।थाना क्षेत्र के कान्हा गौशाला के पास रामजानकी मार्ग पर बाइक सवार कांग्रेस…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दिग्विजय नाथ पी.जी. कॉलेज गोरखपुर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के…
इशारू ग्राम की भव्य कलश यात्रा ने जगाया आध्यात्मिक उत्साह भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l इशारू…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…
मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)अंतर्राष्ट्रीय वानिकी दिवस के अवसर पर सामाजिक वानिकी वन प्रभाग, मऊ द्वारा…
नियम तोड़ने वालों पर सख्ती जारी-ओवरलोडिंग पर पुलिस का जीरो टॉलरेंस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…