ट्रैफिक पुलिस का सख्त अभियान: 764 वाहनों का चालान, 128 वाहन सीज, शहर से देहात तक कार्रवाई

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए एडीजी भानु भास्कर के निर्देश पर सोमवार को शहर से लेकर देहात तक ट्रैफिक पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। करीब तीन घंटे चले इस अभियान के दौरान 764 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 128 वाहनों को सीज किया गया।

प्रमुख चौराहों पर हुई सघन जांच

एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार सुबह से ही ट्रैफिक पुलिस की टीमें सड़कों पर उतर गईं और व्यापक स्तर पर जांच की।
अभियान के दौरान मोदीपुरम फ्लाईओवर, गांधी बाग चौराहा, बेगमपुल, साकेत चौराहा, बागपत अड्डा, हापुड़ चौराहा, तेजगढ़ी समेत शहर और देहात क्षेत्र में वाहन चेक किए गए।

ये भी पढ़ें – फसल बीमा घोटाला: जांच में खुलती जा रहीं बेइमानी की परतें, 1.05 लाख से अधिक पॉलिसी रद्द, अफसरों पर कार्रवाई तय

संदिग्धों से पूछताछ, गलियों में भागे वाहन चालक

पुलिस की सख्ती देखकर कुछ वाहन चालक गलियों के रास्ते निकलने लगे। इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध प्रतीत हो रहे लोगों से गहन पूछताछ भी की। वहीं, कुछ मामलों में मामूली लापरवाही पर वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

रोजाना चलेगा अभियान

एसपी ट्रैफिक ने स्पष्ट किया कि शहर में रोजाना वाहन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें – यूपी कैबिनेट का बड़ा फैसला: पूर्वी यूपी के 7 जिलों को मिलाकर बनेगा काशी-विंध्य क्षेत्र, विकास को मिलेगी रफ्तार

Karan Pandey

Recent Posts

रोडवेज बस डिपो में दर्दनाक हादसा: ग्राम न्यायालय निचलौल के वरिष्ठ लिपिक की बस चपेट में आने से मौत

बस पकड़ने पहुंचे थे न्यायालय कर्मी, हादसे के बाद न्यायिक परिवार में शोक की लहर…

16 hours ago

विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)जनपद के पिपरा जटामपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में बाल-अनुकूल कानूनी सेवाओं के…

16 hours ago

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसपी के निर्देशन में अपराधियों पर लगातार कसा जा रहा शिकंजा महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

16 hours ago

पुलिस की बड़ी सफलता:सर्विलांस सेल ने 101 खोए मोबाइल बरामद कर लौटाई लोगों की मुस्काननहीं

30 लाख रुपये के स्मार्टफोन मालिकों को किए सुपुर्द, तकनीक आधारित पुलिसिंग का दिखा असर…

16 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में 1192 पेड़ों की कटाई पर सवाल

छात्रावास भोजन को लेकर भी उठा मुद्दा गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित…

16 hours ago

संविलियन विद्यालय में स्व-गणना को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)जैतीपुर गढ़िया रंगीन जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर 14 मई को…

17 hours ago