मऊ/दोहरीघाट(राष्ट्र की परम्परा)।
गोंठा बाजार में जाम की समस्या को लेकर यातायात पुलिस हरकत में दिखी। ट्रैफिक टी एसआई केदारनाथ भारती की अगुआई में यातायात पुलिस ने बाजार में कार्रवाई कर अस्थाई अतिक्रमण हटाया और आड़े-तिरछे वाहन खड़ा करने वाले चालकों के चालान काटे। कार्रवाई के दौरान सड़क पर सामान रखने वाले दुकानदारों को समझाया गया तथा उन्हें बताया गया कि दोबारा सड़क पर सामान रखने पर उनका सामान जब्त कर लिया जाएगा। गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय के निर्देशानुसार मुख्य मार्गों पर सुगम व निर्बाध यातायात व्यवस्था निरंतर रूप से कायम रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा विशेष मुहिम चलाई जा रही है।
वह टीएसआई केदारनाथ भारती के द्वारा दुकानदारों से अपील की गई कि बाजार में सुगम व्यवस्था स्थापित करने के लिए प्रशासन का सहयोग करें तथा आगे इस प्रकार से अतिक्रमण न करें।
श्रीलक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं विग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया: षष्ठम दिवस पर उमड़ा जनसैलाब…
कुशीनगर में RTE ऑनलाइन लॉटरी में बच्चों को निजी विद्यालयों में मिला मुफ्त प्रवेश कुशीनगर…
ब्रिटिश कॉल मे व्यापार के लिए बना रेलवे स्टेशन हाल्ट मे तब्दील -रविप्रताप सिंह बरहज/देवरिया(राष्ट्र…
22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, मतदाता सूची में नाम जोड़ने का सुनहरा अवसर कुशीनगर…
4 शातिर गिरफ्तार, माल व 2 बाइक बरामद देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में झपटमारी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आकांक्षी विकास खंड बघौली में पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के…