सत्यमेव जयते- सत्य परेशान तो हो सकता है किन्तु पराजित नहीं – प्रमोद तिवारी

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)श्री प्रमोद तिवारी, सांसद, उप नेता प्रतिपक्ष राज्य सभा, एवं सदस्य, केन्द्रीय कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी ने कहा है कि ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ से आदरणीय श्री राहुल गांधी जी की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुये भारतीय जनतापार्टी द्वारा जो घिनौनी साजिश रची गयी थी वह पूरी तरह नेस्तनाबूत हो गयी है, और आदरणीय श्री राहुल गांधी जी एक गरजती हुई सिंह गर्जना लोक सभा में भारतीय जनतापार्टी के हर भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए फिर से गंूॅजेगी जो ‘‘मोदी सरकार’’ को पुनः ‘‘रास’’ नहीं आएगी।आदरणीय श्री राहुल गांधी जी की जो आवाज लोक सभा में गजरती थी उसे खामोश करने की कोशिश भारतीय जनता पार्टी द्वारा की गयी, परन्तु आज माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने जिस तरह दोनों मा. न्यायालयों के गलत तथ्यों पर आधारित दी गयी सजा व सजा की बहाली के आदेश पर रोक लगायी है वह इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा और एक नजीर बनेगा ।
श्री तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पराजय की शुरुआत हो गयी है और ‘‘इण्डिया’’ के जीत का सिलसिला शुरू हो गया है, जिस तरह कर्नाटक के एक प्रकरण पर भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक द्वारा गुजरात में केस फाइल किया गया, और गलत तथ्यों पर फैसला लिया गया भारतीय जनता पार्टी की वह साजिश बेनकाब हो गयी है ।
श्री तिवारी ने कहा है कि जब से इतिहास बना है और सेक्शन- 500 लागू हुआ है तब से सैकड़ों साल बाद इस दफा के मुकदमें में अधिकतम सजा दो साल करायी गयी है ताकि आदरणीय श्री राहुल गांधी जी सांसद न रह सकें, यदि एक भी सजा कम होती तो उनकी संसद सदस्यता नहीं जाती ।श्री तिवारी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की साजिश अब देश की जनता के सामने बेनकाब हो गयी है और वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में देश की जनता भारतीय जनता पार्टी को इसकी सजा जरूर देगी तथा इण्डिया की जीत होगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

1 hour ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

1 hour ago

सफलता के लिए आत्मविश्वास और अनुशासन जरूरी, विद्यार्थियों को बताए समय प्रबंधन के गुर

बिछुआ/मप्र (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान…

1 hour ago

एनएचएम संविदा कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

आज से लौटे ड्यूटी पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर कर्मचारियों की मांग पूरी करने का…

2 hours ago

मूर्ति विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा से लेकर साफ-सफाई तक पुख्ता इंतजाम करें -मंडलायुक्त

प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त रखने और विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश गोरखपुर(राष्ट्र…

2 hours ago

डीएम और एसपी संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं

शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश शाहजहांपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)तहसील कलान में शनिवार…

2 hours ago