Categories: Uncategorized

सादुल्लानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर जलभराव, मरीजों और राहगीरों को हो रही परेशानी

सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)।झमाझम बारिश के बाद सादुल्लानगर के रेहरा बाजार रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और थाना परिसर जाने वाले मार्ग पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। तेज बारिश के चलते सड़क पर जगह-जगह पानी भर जाने से मरीजों, फरियादियों, राहगीरों सहित छात्र-छात्राओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।स्वास्थ्य केंद्र आने वाले मरीजों को पानी में से आना जाना पड़ता हैं। वहीं थाना पहुंचने वाले लोगों को भी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय लोगो ने आरोप लगाया कि नाली और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हर साल बारिश में यही स्थिति बन जाती है।अहरौला निवासी रवि कुमार, गामा भारती ने बताया कि उक्त जलभराव वाले रास्ते को पार कर अहरौला से दर्जनों नौनिहाल पी एम श्री कम्पोजिट विद्यालय सादुल्लानगर आते जाते हैं जिससे उन्हें समस्याओ का सामना करना पड़ता है।मोहम्मद आसिफ, गुलाम हुसैन, तहारत रजा,मान सिंह चौहान, प्रमोद, राजेश आदि ग्रामीणों और राहगीरों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जलनिकासी की व्यवस्था करने और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि मरीजों और आम नागरिकों को राहत मिल सके।

journalistabhisheklko

Recent Posts

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

1 day ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

1 day ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

1 day ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

2 days ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

3 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

4 days ago