सिंदुरिया में ट्रैफिक जाम बनी बड़ी समस्या, आमजन बेहाल

मरम्मत कार्य और अव्यवस्थित यातायात ने बढ़ाई परेशानी, प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। मिठौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत सिंदुरिया चौराहा स्थित मुख्य मार्गों पर इन दिनों ट्रैफिक जाम की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। सुबह और शाम के व्यस्त समय में मुख्य सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। दुपहिया, चार-पहिया वाहनों से लेकर स्कूल बसों और एम्बुलेंस तक को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ता है, जिससे न केवल आमजन को परेशानी हो रही है, बल्कि दैनिक जीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि बीते कुछ महीनों से सड़क मरम्मत और नालों की सफाई का कार्य एक साथ चलने से सड़कों की चौड़ाई काफी घट गई है। कई स्थानों पर निर्माण सामग्री और मिट्टी के ढेर खुले पड़े हैं,जिससे वाहनों की आवा-जाही बाधित हो रही है। वहीं दूसरी ओर यातायात पुलिस की लचर व्यवस्था और वाहन चालकों की मनमानी ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है।जाम का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों और मरीजों पर पड़ रहा है। सुबह स्कूल जाने और दोपहर में घर लौटने के समय जगह-जगह वाहन रेंगते नजर आते हैं। एम्बुलेंस तक को घंटों फंसना पड़ता है। जिससे मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार छोटे-छोटे विवाद और झगड़े भी जाम के कारण हो जाते हैं, जिससे हालात और बिगड़ जाती हैं। मुख्य मार्गों पर लगातार जाम की स्थिति को देखते हुए लोग वैकल्पिक रास्तों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन अब उन गलियों और उपमार्गों पर भी वाहनों का दबाव बढ़ गया है। इससे पूरे नगर में अव्यवस्थित यातायात की स्थिति बन गई है।लंबे समय तक वाहनों के फसे रहने से पेट्रोल और डीजल की खपत बढ़ रही है, जिससे आर्थिक नुकसान के साथ- साथ वायु प्रदूषण भी बढ़ा है। वाहन चालकों का कहना है कि पहले जो दूरी दस मिनट में तय होती थी, अब वही सफर आधे घंटे से अधिक में पूरा हो पाता है।
स्थानीय व्यापारियों, शिक्षकों और आम नागरिकों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। मरम्मत कार्यों को तय समय सीमा में पूरा किया जाए और पीक ऑवर्स में ट्रैफिक पुलिस की अतिरिक्त तैनाती की जाए। साथ ही, निर्माण स्थलों पर वैकल्पिक डायवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।

rkpnews@somnath

Recent Posts

शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मऊ को ऐतिहासिक सौगात: 9.38 करोड़ से बने भव्य घाटों का लोकार्पण

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जनपद मऊ को बड़ी आध्यात्मिक और…

16 minutes ago

पिकअप–बाइक हादसे में आग का तांडव, महिला की मौके पर मौत

तड़के हुए सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) जनपद के खुखुंदू…

59 minutes ago

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र साकेत का शव बरामद

नई दिल्ली/सैन फ्रांसिस्को (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में 9 फरवरी से लापता 22 वर्षीय भारतीय…

1 hour ago

संत कबीर नगर के तामेश्वरनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शिवधाम

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिले का प्रसिद्ध तामेश्वरनाथ…

1 hour ago

शराब के नशे में रिश्तों का खून, मेरठ के लावड़ में सनसनी

खाने के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई का गला रेतकर किया कत्ल, गांव…

1 hour ago

चाकूबाजी से युवक की मौत, इलाके में फैला तनाव

देशी शराब ठेके के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, रसड़ा-बलिया मार्ग जाम बलिया (राष्ट्र…

2 hours ago