परंपरागत माटीकला को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। परंपरागत माटीकला शिल्प को प्रोत्साहन देने और ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में उत्तर प्रदेश सरकार ने एक और कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के तहत जनपद बलिया में इस वर्ष चार माटीकला इकाइयों की स्थापना की जाएगी। इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

योजना के अंतर्गत पारंपरिक कुम्हारों, शिल्पकारों और माटीकला में रुचि रखने वाले नवउद्यमियों को स्वरोजगार का अवसर मिलेगा। माटीकला समन्वित विकास कार्यक्रम के तहत इच्छुक लाभार्थी अधिकतम ₹10 लाख तक की परियोजना स्थापित कर सकते हैं, जिसके लिए बैंक से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पूंजीगत ऋण पर 25 प्रतिशत तक का अनुदान भी माटीकला बोर्ड द्वारा प्रदान किया जाएगा, जो ऋण की स्वीकृति एवं वितरण के बाद लाभार्थी को मिलेगा।

ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी www.upnmatikalaboard.in पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और प्रस्तावित परियोजना की रिपोर्ट अपलोड करना अनिवार्य होगा।

ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करने के बाद, उसकी प्रिंट प्रति और समस्त प्रमाणपत्रों की छायाप्रतियां उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड या जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, रामपुर उदयभाग (बलिया) में निर्धारित तिथि तक जमा करना अनिवार्य है।

इस संबंध में जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने बताया कि यह योजना माटीकला की पारंपरिक कला को संजीवनी देने के साथ-साथ ग्रामीण युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगी। उन्होंने माटीकला से जुड़े सभी इच्छुक नवउद्यमियों से योजना का लाभ उठाने की अपील की।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

4 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

10 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

10 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

10 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

10 hours ago