ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर व्यापारियों ने किया घेराव एस डीओ के आश्वासन पर माने उपभोक्ता

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर नगर के मेन रोड पर सहकारी बैंक के सामने लगे, विद्युत ट्रांसफार्मर को तीन दिन से जलने के कारण परेशान नगरवासियों व व्यापारियों ने उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त के नेतृत्व में, विद्युत विभाग के कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए सुधाकर गुप्त ने कहा कि, कर्मचारियों व अधिकारियों के मनमानी के चलते तीन दिन पहले से जला ट्रांसफार्मर अब तक नहीं बदला गया है। जिसके वजह से करीब तीन सौ परिवार व दुकानदार परेशानी का सामना कर रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री का आदेश है कि, नगर में 24 घण्टे में जले हुए ट्रांसफार्मर को बदल देना है। अगर आज शाम तक नया ट्रांसफार्मर नही लगा तो हम लोगों अनशन शुरू करेंगे।घेराव की सूचना पर एसडीओ ने मोबाइल पर नेताओं से शाम तक ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया, तब जाकर घेराव समाप्त हुआ। घेराव करने वालों में सुधाकर गुप्त, गिरिजाशंकर पटेल, रमाशंकर यादव, शम्भू कुशवाहा, अतुल श्रीवास्तव, दीपक सैनी, अरविन्द मद्देशिया, मनोज पाण्डेय, कुंदन मद्देशिया, शिकारी गुप्ता, अभिषेक बरनवाल, प्रदीप रौनियार, संतोष कुशवाहा, जाबिर खान, संतोष मद्देशिया आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

Editor CP pandey

Recent Posts

RRB NTPC परीक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, गोरखपुर-लखनऊ और वाराणसी रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

रेलवे का बड़ा फैसला, परीक्षा अवधि में अनारक्षित विशेष ट्रेनों का संचालन; हजारों अभ्यर्थियों को…

7 hours ago

UP Weather Update: नोएडा-वाराणसी समेत 25 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, लखनऊ में मौसम रहेगा साफ

पश्चिमी और पूर्वी यूपी में बदला मौसम, कई जिलों में गरज-चमक और तेज हवाओं के…

7 hours ago

पटना के मसौढ़ी में पुलिस टीम पर फायरिंग, SHO और ASI घायल; इलाके में हाई अलर्ट

अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश के घायल…

7 hours ago

मुहर्रम को लेकर गोरखनाथ पुलिस अलर्ट पीस मीटिंग कर पुलिस ने दिए कड़े निर्देश

अपील-परंपरागत तरीके से पूर्व की भांति इस बार भी मुहर्र मनाएंगे गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l मुहर्रम…

19 hours ago

प्रेस क्लब के मंच पर विकास और कानून व्यवस्था पर मंथन

डीएम दीपक मीणा बोले—गोरखपुर तेज़ी से बदल रहा, चुनौतियों के बीच विकास की नई रूपरेखा…

19 hours ago

कलश यात्रा में उमड़ी आस्था, श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ मंगलारंभ

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्गीय सोनमती देवी की पावन स्मृति में जिले ग्राम रजहीनवा, पोस्ट-कुसम्हिया…

19 hours ago