बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। विधानसभा क्षेत्र नानपारा अन्तर्गत एतिहासिक एवं पौराणिक महत्व के बाबा परमहंस कुट्टी के पर्यटन विकास के लिये शासन द्वारा मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों का विकास मद अन्तर्गत कुल धनराशि रू. 171.20 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
इस कार्य के लिए शासन द्वारा सी एण्ड डीएस को कार्य दायीं संस्था नामित किया गया है,जबकि प्राचीन मन्दिर एवं पर्यटन स्थल बाबा परमहंस के पर्यटन विकास के लिए शासन द्वारा मुख्यमंत्री पर्यटन स्थलों का विकास मद अन्तर्गत कुल धनराशि रू. 71.26 लाख की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस कार्य के लिए शासन द्वारा आवास विकास परिषद को कार्यदायी संस्था नामित किया है। कुल धनराशि रू. 242.46 लाख की लागत से दोनों धार्मिक स्थलों का पर्यटन विकास होने से इस क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी।
उल्लेखनीय है की विधायक नानपारा राम निवास वर्मा ने बाबा परमहंस कुट्टी पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, गणमान्य एवं संभ्रान्तजन तथा बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं की गरिमामयी उपस्थिति विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर शिलालेख का अनावरण किया तथा पर्यटन विकास कार्य का शिलान्यास किया।
विजयादशमी से पहले सीएम योगी की प्रदेशवासियों से अपील, उत्सव के जोश में सुरक्षा से…
रांची में दिल दहला देने वाली वारदात! 17 वर्षीय छात्रा की हत्या से सनसनी, झाड़ियों…
धनबाद में बर्थडे पार्टी बनी मौत का जश्न! आधी रात को विवाद, मारपीट में गंभीर…
बालिकाओं की शिक्षा और महिला सशक्तीकरण पर जोर, सामाजिक कुरीतियां दूर करने की अपील बलिया…
दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में सीखे सैन्य अनुशासन और सुरक्षा के गुर गोरखपुर (राष्ट्र…
हर सदन विजेता के साथ-साथ उप विजेता को भी मिले अधिकार- डा, अवधेश सिंह देवरिया…