धूम धाम से निकाली गयी नैमिषारण्य में शोभा यात्रा

सीतापुर(राष्ट्र की परम्परा) मंगलवार से बांके रमण बिहारी चार धाम मन्दिर नैमिषारण्य में श्रीमद्भागवत कथा, विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हो चुका है। शोभा यात्रा में महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी विशोकानंद भारती महाराज, बीकानेर महामण्डलेश्वर स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी हरिहरानंद सरस्वती महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी सर्वेश्वरानन्द सरस्वती महाराज, व ईश्वरदास ब्रह्मचारी महाराज व स्वामी विद्यानन्द सरस्वती में सम्मिलित हुए । इस सन्त सम्मेलन में श्रीमद्भागवत कथा व्यास आचार्य महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी विशोकानंद भारती महाराज बीकानेर राजस्थान ने अपने मुखारविंद से श्रीमद्भागवत कथा का वाचन किया गया । कार्यक्रम की मुख्य व्यवस्थापक मुमुक्षा दीदी व बृजेश अवस्थी ने अपनी व्यवस्थाओं से सभी श्रृद्धालुओं व श्रोताओं को सन्तुष्ट किया। इस कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी शशिकांत शुक्ला ने बताया कि यह कार्यक्रम
श्रीबांके रमण बिहारी चारधाम मन्दिर नैमिषारण्य में आयोजित हो रहा है जो 18.3.2024 तक अनवरत चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा सुबह 9 बजे से 12 बजे तक व 3 बजे से 6 बजे तक दो पालियों में होगी । उन्होनें सभी धर्मावलंबियों से अधिक अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है ।

Editor CP pandey

Recent Posts

देवरिया सदर से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा, पार्टी नेतृत्व जल्द लेगा फैसला

देवरिया से चुनाव लड़ने के संबंध में श्री भीमसेन राव द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की…

27 minutes ago

नवरात्र की अष्टमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ और महंत अवेद्यनाथ का किया दर्शन-पूजन

लोककल्याण के साथ सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की गोरखपुर (राष्ट्र की…

32 minutes ago

पप्पू यादव का सनसनीखेज ऐलान! छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने पर 2 लाख का इनाम, बयान से मचा सियासी घमासान

फोटो Goo मधेपुरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव…

4 hours ago

बारिश से बचने की कोशिश बनी मौत का जाल! कोलकाता के पूजा पंडाल में भगदड़, मां को खोकर सदमे में बेटा

शायद मैं भी जिंदा नहीं बच पाता’, कोलकाता भगदड़ के चश्मदीद सोनू की दर्दभरी दास्तां,…

4 hours ago