प्रियंका श्रीवास्तव को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

भारत खंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सम्मानित हुई प्रियंका श्रीवास्तव

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत मिहींपुरवा निवासी मदनलाल श्रीवास्तव की पुत्री प्रियंका श्रीवास्तव ने भारत खंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह के उपलक्ष में आयोजित तीन दिवसीय दीक्षोत्सव में देशभक्ति गायन में बेहतर प्रदर्शन किया जहां बेहतर प्रदर्शन करने के पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने प्रियंका को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
ज्ञात हो कि भारत खंडे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ से ही प्रियंका श्रीवास्तव ने संगीत कला की शिक्षा हासिल की है,प्रियंका श्रीवास्तव के सम्मानित होने पर उनके पिता मदनलाल श्रीवास्तव सहित अन्य परिजनों एवं प्रशंसकों ने उन्हें बधाई शुभकामनाएं दी है और प्रियंका के पिता मदनलाल श्रीवास्तव ने बताया कि बिटिया के बेहतर प्रदर्शन से संस्कृति मंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है जहां बिटिया के सम्मान से पूरा परिवार गौरवान्वित है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

रूसी तेल पर भारत को राहत: अमेरिका ने दी 30 दिन की छूट, मॉस्को से जारी रह सकेगी खरीद

वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। भारत को रूसी तेल खरीद को लेकर बड़ी राहत मिली है।…

4 minutes ago

यूपी में इको टूरिज्म को मिलेगा नया पंख, सरकार ने लॉन्च किया ‘UP Eco Tourism’ मोबाइल ऐप

संत कबीर नगर/लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में प्राकृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के…

17 minutes ago

सैमसन का तूफान, बुमराह का कमाल! इंग्लैंड को हराकर भारत टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते…

3 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए पराविधिक स्वयंसेवकों को निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय…

12 hours ago

होली पर भी चला कागजी फावड़ा! मनरेगा में फर्जी हाजिरी का बड़ा खेल

जंगल बड़हरा में होली के दिन दिखाया गया मिट्टी कार्य, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल…

14 hours ago

स्किमैगो रैंकिंग 2026 में डीडीयूजीयू का प्रदर्शन बेहतर

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने स्किमैगो इंस्टीट्यूशन्स रैंकिंग 2026 में उल्लेखनीय…

14 hours ago