लोक अदालत में कुल 38611 मामले हुए निस्तारित

प्रशासनिक विभागों में 17136 मामलों का निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)l जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में दीवानी न्यायालय परिसर में रविवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय राम नगीना यादव द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
तत्पश्चात अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं प्रभारी जनपद न्यायाधीश प्रमोद कुमार-तृतीय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सचिव श्री विकास गोस्वामी तथा अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश प्रताप सिंह एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण साथ में समस्त बैंक एवं विभागों द्वारा लगाये गये स्टाल का क्रमश: निरीक्षण किया गया।
लोक अदालत में बैंक द्वारा कुल 394 मामलों में कुल 39058181/- रूपये की ऋण वसूली की गयी। इसी प्रकार न्यायालयों में कुल 21073 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 146475/-रूपये का अर्थदण्ड एवं 413696/- रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। इसी प्रकार समस्त प्रशासनिक विभागों में 17136 मामलों का निस्तारण किया गया।
पीठासीन अधिकारी परिवार न्यायालय राम नगीना यादव के कोर्ट में कुल 34 मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना अधिकरण विश्वनाथ की कोर्ट में कुल 42 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 66,90,000/-रूपये प्रतिकर दिलाया गया। स्पेशल जज एससी/एसटी दिनेश प्रताप सिंह की कोर्ट में कुल 99 मामलों का निस्तारण किया गया। अपर जिला जज फास्ट ट्रैक द्वितीय काशिफ शेख की कोर्ट में कुल 01 मामले का निस्तारण किया गया।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मीनाक्षी सोनकर की कोर्ट में कुल 5621 मामलों का निस्तारण करते हुए 83560/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। सिविल जज सीनियर डिविजन श्वेता श्रीवास्तव की कोर्ट में 01 उत्तराधिकार मामलें का निस्तारण करते हुए 413696/- रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया इसके अतिरिक्त 4069 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 3010/- रूपये का अर्थदण्ड वसूला गया।
सिविल जज जू0डि0 मिमोह यादव द्वारा कुल 2061 मामलों का निस्तारण करते हुए 1790/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।
न्यायिक मजिस्ट्रेट भारती तयाल द्वारा कुल 2642 मामलों का निस्तारण करते हुए 5295/- रूपये का अर्थदण्ड वसूला गया। अपर सिविल जज जू0डि0-द्वितीय में अजीत कुमार मिश्रा की कोर्ट में कुल 305 मामलों का निस्तारण करते हुए 2165 रूपये का अर्थदण्ड वसूला गया।
सिविल जज जू0डि0 (एफटीसी द्वितीय) मो0 फराज हुसैन द्वारा 6115 मामलों का निस्तारण किया गया। सिविल जज जू0डि0 (एफटीसी प्रथम) अक्षिता के कोर्ट द्वारा 80 मामलों का निस्तारण करते हुए 2700/- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया।
उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह द्वारा 03 मामलों का निस्तारण करते हुए 47955/- रूपये का अवार्ड पारित किया गया। भारतीय दूर संचार निगम लि0 द्वारा 08 मामलों में कुल 16703/- रूपये की वसूली की गयी। इस अवसर पर न्यायालय के तमाम अधिकारीगण, कर्मचारीगण, अधिवक्तागण एवं पराविधिक स्वयं सेवकगण मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

आगरा में विकास कार्यों की होगी परत-दर-परत जांच, अधिकारियों को समयबद्ध रिपोर्ट का निर्देश

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की…

4 hours ago

बच्चों के विवाद में मारपीट, युवक समेत तीन घायल

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l थाना क्षेत्र के बढ़ौना हर्दो चौराहे पर बच्चों के आपसी झगड़े…

5 hours ago

रेट आवेदन प्रक्रिया पूरी, त्रुटि सुधार आज तक होगा

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश हेतु आयोजित शोध पात्रता परीक्षा…

5 hours ago

3 मार्च 2026 को चंद्रग्रहण, 4 मार्च को पूरे भारत में मनाई जाएगी होली

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l आगामी 3 मार्च 2026, मंगलवार को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन खग्रास…

5 hours ago

अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलटी पिंक बस, दो युवक गंभीर घायल

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बुधा…

5 hours ago

होली से पहले देवरिया के स्वास्थ्य केंद्रों पर अलर्ट, सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जन…

6 hours ago