मऊ(राष्ट्र की परम्परा)l जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय बुनकर कॉलोनी पर पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर, उन्हें श्रद्धांजलि दिया साथ ही साथ सदर हॉस्पिटल में कार्यकर्ताओं ने रक्त दान किया।
श्रंद्धाजलि सभा मे कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय गांधी भारत के इक्विसवी सदी के महानायक थे उनके समय में दूरसंचार,पंचायती राज, 18 साल के युवाओं को मतदान देने का ऐतिहासिक फैसले लिए गएl
श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी के सोच को केंद्र बिंदु में रखकर काम करने से ही हिंदुस्तान का चौतरफा विकास संभव है, राजीव गांधी आधुनिक भारत के अग्रदूत थे उनके द्वारा किए गए कार्य भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विष्णु कुशवाहा ने कहा कि राजीव गांधी इक्विसवी सदी के महानायक थे हमें उन पर गर्व है, उन्होंने अपना खून देकर भारत को सींचने का काम किया है। राजीव गांधी के पद चिन्हों पर चलकर कांग्रेस कार्यकर्ता भारत के निर्माण में अपना योगदान प्रदान करें ।
मुख्य रूप से रक्त दान देने वाले इंतखाब आलम, संजय यादव , विष्णु कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह,पूजा राय, रमेश पाण्डेय, वीरेंद्र कुशवाहा, रमन पाण्डेय,प्रदीप तिवारी, प्रहलाद सिंह तथा आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैलाश चौहान, राणा खातून, अकरम प्रीमियर, महेंद्र सोनकर, मधुसूदन त्रिपाठी, ओम प्रकाश ठाकुर, शिवा जी कनौजिया, उदय प्रताप राय, उमाशंकर सिंह, अवनीश सिंह, रामकरण यादव, स्वामीनाथ राय, विनोद कुमार, मनसा राजभर, मीना भारती, राजेश राय, रत्नेश राय, शशिकांत राय, चंद्रभान यादव, अशोक राय, खालिद अंसारी, सरवन कुमार, शाहिद फारुकी, शैलेंद्र सिंह, मनोज गिहार,रवि खंडेलवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बरहज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा टिकट के है दावेदार देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जिले के…
फोटो एकस कानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार,…
AI निर्मित राहुल गांधी को बड़ी राहत! अमित शाह पर टिप्पणी के 8 साल पुराने…
लखनऊ/सुल्तानपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के…
काशी के एयर शो से चीन-पाकिस्तान को क्या संदेश? वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) गंगा…
ब्राजील में लूला की ऐतिहासिक वापसी! पहले राउंड में पिछड़े, दूसरे में पलटी बाजी; ट्रंप…