दिल्ली में मूसलाधार बारिश का कहर, हरिनगर में दीवार गिरने से 7 की मौत

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) राजधानी दिल्ली में शुक्रवार रात से जारी मूसलाधार बारिश ने कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी बीच हरिनगर इलाके में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन पुरुष, दो महिलाएं और दो बच्चियां शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, हादसा एक पुराने मंदिर के पास स्थित झुग्गी बस्ती में हुआ। साउथ ईस्ट जिले की एडिशनल डीसीपी ऐश्वर्या शर्मा ने बताया कि मंदिर के बगल में कबाड़ी वालों की पुरानी झुग्गियां थीं। रात भर हुई तेज बारिश के चलते मंदिर की दीवार अचानक ढह गई और उसके मलबे में आठ लोग दब गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सात लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसे में एक व्यक्ति का इलाज जारी है।

डीसीपी ने बताया कि प्रभावित झुग्गियों को फिलहाल खाली करा दिया गया है ताकि भविष्य में ऐसी कोई और घटना न हो।

इस बीच, भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली में भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार रात से लगातार हो रही बारिश ने कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी है। सड़कों पर पानी भरने से यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले घंटों में भी तेज बारिश जारी रह सकती है, ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

Editor CP pandey

Recent Posts

सख्त प्रशासनिक कदम: अंबेडकरनगर में प्राची सिंह, देवरिया में अभिजीत शंकर तैनात

कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी: यूपी में बड़े स्तर पर पुलिस तबादले देवरिया के पुलिस…

2 hours ago

मानवता की सेवा ही रेडक्रॉस का उद्देश्य: शिवेंद्र विक्रम सिंह

स्वास्थ्य जागरूकता अभियान: 900 प्रशिक्षुओं को हाईजिन किट वितरित गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। 26वीं वाहिनी…

3 hours ago

सामाजिक क्रांति के जनक ज्योतिबा फुले की मनाई गयी जयंती

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता स्थित कार्यालय पर भारत के सामाजिक क्रांति के…

3 hours ago

जन भवन प्रस्तुतीकरण की तैयारी तेज: 32 महाविद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जन भवन, लखनऊ में प्रस्तावित प्रस्तुतीकरण से पूर्व दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

3 hours ago

फार्मर आईडी सत्यापन: डीएम ने खलीलाबाद व मेहदावल में प्रगति परखी, शत-प्रतिशत पंजीकरण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों के फार्मर आईडी (किसान पहचान पत्र)…

3 hours ago

थाना समाधान दिवस पर डीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार ने थाना समाधान दिवस के अवसर…

3 hours ago