ओलावृष्टि के साथ हुई मूसलाधार बारिश, तेज हवा चलने से गिरी फसलें

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l जिले में मंगलवार को मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के साथ ही जमकर ओले गिरे। ओलावृष्टि होने से फसलों को भारी क्षति पहुंची है। खेत में लगी गेहूं और सरसों की फसल गिर गई है। किसान खेत में जाकर अपनी किस्मत को कोस रहे हैं। बारिश के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। मंगलवार की सुबह धूप के साथ हुई। दोपहर बाद से आसमान में काले बादल छा गए। इसके बाद धीरे धीरे हवाएं चलने लगी। दोपहर में दो बजे से जंगल से सटे इलाकों में तेज बारिश शुरु हो गई। बारिश के साथ ही आसमान से ओलावृष्टि शुरू हो गई। ओले गिरने से सड़क पर चल रहे लोग घरों में सहारा लेते दिखे।

इसके बाद तीन बजे शहर क्षेत्र में बारिश शुरू हुई। गरज चमक के साथ रिमझिम तेज बारिश के चलते शहर की सड़कों पर पानी भर गया। शहर के मोहल्ला रायपुर राजा, बड़ीहाट, घसियारीपुरा, हनुमान पुरी कालोनी, दिघिहा, धनकुट्टी पुरा समेत अन्य मोहल्लों में जलभराव हो गया। वहीं बारिश के साथ ही ओले गिरने से गेहूं, सरसो की फसल खेत में ही गिर गई। खेत में गिरी फसल देख किसान काफी परेशान दिखे। विकास खंड मिहिपुरवा क्षेत्र जंगल से सटा हुआ है। जंगल से सटे गांवों में मंगलवार को बारिश के दौरान ओले गिरे। ग्रामीणों के मुताबिक पत्थर 40 से 50 ग्राम के बीच रही। पत्थर गिरने से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

भारतीय दृष्टि से लिखा जाए इतिहास, औपनिवेशिक सोच से बाहर निकलने का समय: डॉ. बालमुकुंद पांडे

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय इतिहास को विदेशी यात्रियों के वृत्तांतों और औपनिवेशिक इतिहासकारों के…

3 minutes ago

PMEGP Scheme Kushinagar: मजदूर से उद्योगपति बने अशोक विश्वकर्मा, 30 लोगों को मिला रोजगार

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) ने जनपद कुशीनगर के गंगा छपरा,…

18 hours ago

ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में गुणवत्ता लाने के लिए डिजिटल तकनीक का करें प्रभावी उपयोग

जिला पंचायत संसाधन केंद्र भिनगा श्रावस्ती में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, Q-GPDP एवं डिजिटल पंचायत…

20 hours ago

आईजीआरएस शिकायत पर डीएम पहुंचे मौके पर दो प्रकरणों की जांच की

भाटपाररानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी नेबुधवार को भाटपाररानी तहसील अंतर्गत आईजीआरएस के दो प्रकरणों…

2 days ago

लैरोदोनवार के प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 73 लाख रुपये की लागत से बनेगी बहुउद्देशीय धर्मशाला, हुआ भूमिपूजन

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कोपागंज ब्लॉक स्थित प्राचीन शिव मंदिर लैरोदोनवार के प्रांगण…

2 days ago