खाद्य विभाग द्वारा फ्रूट रिपेनिंग प्लांट एवं फल विक्रेताओं का निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पवित्र नवरात्र पर्व प्रारंभ होने पर फलों एवं सब्जियों को आम जनमानस के लिए सुरक्षित रूप से उपलब्ध कराए जाने हेतु सहायक आयुक्त खाद्य ll देवरिया, रमेश पांडे तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवरिया शिवेंद्र द्वारा जनपद के विभिन्न फ्रूट रिपेनिंग प्लांट का निरीक्षण किया गया तथा नवीन मंडी स्थित फल विक्रेताओं का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए गए।

प्राप्त विस्तृत विवरण में आईटीआई के निकट, मेसर्स गुप्ता एंड विकास फ्रूट्स कंपनी के निरीक्षण में कुल 3 चेंबर में केला पकाया जा रहा था, चैंबर्स का तापक्रम उचित अवस्था में थाl जहां केलों की सफाई की जा रही थी, वहां पर पोटेबल वॉटर का प्रयोग तथा साफ-सफाई की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया।
नवीन सब्जी मंडी रोड पर जयसवाल फ्रूट कंपनी के रायपिंग चैंबर्स का निरीक्षण किया गया जिसमें कुल 3 चैंबर्स में दो चैंबर्स ऑपरेशनल थे तथा केलों को पकाया जा रहा था, वहां पर भी साफ सफाई एवं खाद्य स्थल पर पान ,सिगरेट, गुटका इत्यादि पदार्थों का प्रयोग प्रतिबंधित रखने के लिए कठोर निर्देश प्रदान किए गए तथा पके पकाए केलों को उनकी स्थिति के अनुरूप अलग – अलग करते हुए बिक्री किए जाने के निर्देश दिए गए। तीसरे फ्रूट चेंबर बालाजी फूड प्रोडक्ट का निरीक्षण किया गया। जिसमें उनका लाइसेंस कालातीत पाया गया, मौके पर ही उनको अनुज्ञप्ति प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया अन्यथा की दशा में कारोबार को बंद करने एवं बिना अनुज्ञप्ति कारोबार न करने के निर्देश प्रदान करते हुए विधिक कार्यवाही हेतु सचेत किया गया, उपरोक्त अनुपालन में उनके द्वारा तत्काल अपनी राय अपनी चैंबर्स हेतु ऑनलाइन प्रक्रिया द्वारा आवेदन किया गया।
नवीन फल मंडी में सेब ,अंगूर, मुसम्मी इत्यादि फलों की भौतिक स्थिति से उनकी अवस्था को पहचानने के बारे में आम जनमानस को जागरूक किया गया, त्योहार पर फलों का सेवन करने के पूर्व उनको भली-भांति रनिंग वाटर से धोने के उपरांत ही उनका सेवन करें तथा सेव का प्रयोग उसको छीलने के उपरांत ही किया जाए। 2 रिपनिंग चैंबर्स को साफ-सफाई संबंधित कमियां पाए जाने पर सुधार सूचना जारी करने की अनुशंसा मुख्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा की गई, इस प्रकार के औचक निरीक्षण त्यौहार में लगातार किए जाएंगे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago