महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।शनिवार को एमजीएम इंटर कॉलेज सिसवा मुंशी के परिसर में जनपद स्तरीय हिन्दी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिसवा मुंशी चौकी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह तथा प्रबंधक मोहम्मद अफसर अली ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। विद्यालय के प्रबंधक द्वारा आगत अतिथियों को अंग वस्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया । सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में जनपद के कुल 713 छात्र एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। प्रतियोगिता का आयोजन तीन स्तरों प्राथमिक स्तर,जूनियर स्तर और सीनियर पर किया गया था जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं में शिवेश मिश्रा, सृष्टि पटेल और रणवीर प्रताप यादव को इलेक्ट्रिक ब्लोअर तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं रूही अकरम, रितिका वर्मा और साहिल खान को मिक्सर मशीन और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले नीलम वर्मा, अभिनव मिश्र तथा प्रिंस यादव को डिनर सेट मेडल और प्रमाण पत्र देकर मुख अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि आशुतोष कुमार ने संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि बिना लक्ष्य के मंजिल को नहीं प्राप्त किया जा सकता है l छात्र-छात्राओं को लक्ष्य के अनुरुप परिश्रम करना चाहिए l लक्ष्य पर निगाह रहेगी तो कामयाबी जल्द मिलेगी। प्रधानाचार्य सुरेंद्र प्रजापति ने संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रतियोगिता का युग है, प्रतियोगिता से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि प्रतियोगिता से दक्षता विकसित होती है। इस दौरान अल्ताफ हुसैन , राम पटेल, संतोष कुमार गौतम ,मोइन खान, अवनीश यादव, सदानंद, रोबिना खातून, जैनब खातून ,नसीमा खातून, वंदना सिंह सहित समस्त अध्यापक अध्यापिकाएं व छात्र छात्राएं मौजूद रहें।
जयनगर के बिरहोर टोला से 10 बच्चे लापता, 7 दिन बाद भी सुराग नहीं, पुलिस…
प्यार, भावनाएँ, संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी के बीच संतुलन की वैश्विक आवश्यकता एक समग्र विश्लेषणगोंदिया।…
उत्तर प्रदेश मानव अधिकार आयोग की आगरा में संगोष्ठी, लंबित मामलों की सुनवाई के साथ…
RTE निःशुल्क दाखिला 2026: 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू,…
🔹 प्रस्तावनाइतिहास में आज का दिन: 7 फरवरी भारत और विश्व के लिए कई महान…
इतिहास में 7 फ़रवरी प्रस्तावनाइतिहास में 7 फ़रवरी को जन्मे महान व्यक्तित्व भारतीय राजनीति, खेल,…