संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं न्यायिक अधिकारी विकास गोस्वामी द्वारा वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान तमाम अव्यवस्थायें पायी गयी तथा ज्यादातर स्टाफ अनुपस्थित मिले। रसोईघर के सामने गढ्ढें एवं गन्दगी पायी गयी तथा वृद्धाश्रम में शौचालय एवं स्नानघर की व्यवस्था नही है। इस सम्बन्ध में पूर्व में भी निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम के प्रबन्धक को 10 दिवस के अन्दर उपरोक्त व्यवस्थाएं सुदृढ़ किये जाने हेतु निर्देश दिया गयाा थाl परन्तु अभी भी व्यवस्थाएं जस की तस हैं।
पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं है। इस सम्बन्ध में अधीक्षक वृद्धाश्रम को फोन पर बात कर चेताया गया कि उपरोक्त समस्त व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किये जाने की कार्यवाही अमल में लायें।
निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम के मात्र एक कर्मचारी उपस्थित रहे बाकि अन्य नदारद रहे। निरीक्षण में न्यायालय से जयशंकर, महेश कुमार समेत अन्य वृद्धजन उपस्थित मिले।
इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव के बीच अफगानिस्तान की सेना ने बड़ी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए भीषण सड़क…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आवास विकास क्षेत्र स्थित अंजलि धाम में हनुमान जन्मोत्सव इस वर्ष…
नागरिक देवो भव:भ्रष्टाचार-मुक्त भारत की ओर एक निर्णायक यात्रा- आम नागरिक के लिए सरकार का…
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)जनपद के ऑफीसर कॉलोनी भुजौटी निवासी राहुल ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के पुरानी पुलिस लाइन स्थित शिव…