18 जनवरी 2026 का दैनिक राशिफल | सभी 12 राशियों का भविष्यफल
पंडित सत्य प्रकाश पाण्डेय
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की चाल से 18 जनवरी 2026, रविवार का दिन कई राशियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा, वहीं कुछ राशि वालों को सतर्क रहने की आवश्यकता है।
♈ मेष (Aries)
आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा। घर और कार्यस्थल पर मिली जिम्मेदारियों को समझदारी से निभाएं। नए लोगों पर भरोसा करने में जल्दबाजी न करें। भावनाओं के बजाय तर्क से निर्णय लें। स्मार्ट वर्किंग अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेंगे।
♉ वृषभ (Taurus)
उत्साह और आत्मविश्वास से भरा दिन रहेगा। नौकरी में बदलाव और तरक्की के संकेत हैं। आय में वृद्धि संभव है। यात्रा और मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा, हालांकि मन थोड़ा विचलित रह सकता है।
♊ मिथुन (Gemini)
परिवार के साथ संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक मामलों में विशेषज्ञों की सलाह लाभ देगी। सोशल नेटवर्क से निजी रिश्ते सुधरेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता और प्रोफेशनल उपलब्धियां मिलेंगी।
♋ कर्क (Cancer)
आज महत्वपूर्ण लक्ष्य पूरे होंगे। व्यापार में आत्मविश्वास बढ़ेगा और नेतृत्व क्षमता निखरेगी। प्रतिस्पर्धा में सफलता मिलेगी। मन में उतार-चढ़ाव रह सकते हैं, पर परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे।
♌ सिंह (Leo)
आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। जरूरी कार्य सुबह के समय निपटाने का प्रयास करें। परिवार की सलाह लाभदायक रहेगी। निजी मामलों में सतर्क रहें। रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा।
♍ कन्या (Virgo)
सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी। संवाद और चर्चाओं में प्रभाव बनेगा। जिम्मेदार लोगों की सलाह से आत्मविश्वास बढ़ेगा। धन-संपत्ति और बचत के मामलों में सकारात्मक प्रगति होगी।
♎ तुला (Libra)
अप्रत्याशित घटनाएं हो सकती हैं, इसलिए सतर्क रहें। अपनों का सहयोग मिलेगा। लेन-देन में धैर्य रखें। मित्र के सहयोग से नया व्यवसाय शुरू हो सकता है, जिससे लाभ के अवसर मिलेंगे।
♏ वृश्चिक (Scorpio)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। बैठकों में सफलता और प्रभावी संवाद रहेगा। मेहमानों का आगमन संभव है। योजनाएं सही दिशा में आगे बढ़ेंगी।
♐ धनु (Sagittarius)
समय अनुकूल रहेगा। मित्रों से संबंध मजबूत होंगे। करियर और व्यापार में प्रभाव बढ़ेगा। पार्टनरशिप बिजनेस में सुधार होगा और लाभ में वृद्धि के योग हैं।
♑ मकर (Capricorn)
मिल रहे अवसरों का पूरा लाभ उठाएं। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार से मनोबल बढ़ेगा। आत्मविश्वास और प्रसन्नता बनी रहेगी। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा।
♒ कुम्भ (Aquarius)
करियर और व्यापार में व्यस्तता रहेगी। प्रोफेशनल तालमेल बेहतर होगा। शत्रुओं की साजिशों से सावधान रहें। जल्दबाजी में निर्णय न लें, विवेक और विनम्रता बनाए रखें।
♓ मीन (Pisces)
जानकारी और संवाद का दायरा बढ़ेगा। सहयोगात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। भाई-बहनों से संबंध मजबूत होंगे। काम-व्यापार उम्मीद के अनुसार चलेगा।
नोट: राशिफल फल में किसी भी त्रुटि के लिए राष्ट्र की परंपरा जिम्मेदार नहीं है। कृपया योग्य ज्योतिषाचार्य से परामर्श अवश्य लें।
UP Polytechnic Admission 2026: 58,776 सीटों पर होगा दाखिला, मान्यता के बाद ही शुरू होगी…
आधुनिक तकनीकों से जुड़ेगा पशुधन विकास प्रशिक्षण केंद्र, किसानों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण बस्ती (राष्ट्र…
https://twitter.com/ANI/status/2102240475470254538?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2102240475470254538%7Ctwgr%5E9e1336f1180d7306594b8892e736051497353cd9%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Fmaharashtra%2Fiit-bombay-student-suicide-case-dean-suryanarayana-doolla-suspended सौजन्य से ANI मुंबई (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)मुंबई स्थित IIT बॉम्बे में एक छात्र…
कालकाजी मंदिर के पास किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, मुठभेड़ के बाद एक आरोपी गिरफ्तार दिल्ली…
शिलॉन्ग (राष्ट्र की परम्परा)। मेघालय उच्च न्यायालय ने राज्य की जेलों में सजा पूरी होने…
आगरा में ‘मीट एट आगरा-2026’: फुटवियर उद्योग को वैश्विक बाजार से जोड़ने की तैयारी आगरा…