वी नीड फूड नॉट टोबैको की थीम पर मनाया गया तम्बाकू निषेध दिवस

गोष्ठी एवं हस्ताक्षर अभियान का हुआ आयोजन

सीएमओ ने दिलाई तम्बाकू छोड़ने की शपथ

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) बुधवार को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व तंबाकू निषेध दिवस जनपद की समस्त स्वास्थ्य इकाइयों पर तम्बाकू उत्पादों से होने वाली बीमारियों से बचाव हेतु कार्यशाला/ गोष्ठी के साथ साथ हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद मुख्यालय पर कार्यक्रम की शुरुआत सीएमओ कार्यालय के सभागार में सीएमओ डॉ० एस० के० सिंह की अध्यक्षता में हस्ताक्षर अभियान और गोष्ठी कार्यक्रम से हुई। गोष्ठी का संचालन डीएचईआईओ बृजेश सिंह ने किया। इस मौके पर सीएमओ ने तम्बाकू उत्पाद का सेवन न करने और तम्बाकू सेवन छोड़ने की शपथ भी दिलाई।गोष्ठी को संबोधित करते हुए सीएमओ सतीश कुमार सिंह ने तम्बाकू से हो रहे रोगों, रक्तचाप, अनिद्रा, कैंसर आदि के बारे मे विस्तार से बताया कि तम्बाकू उत्पादों के सेवन से उच्च रक्तचाप और मुखी कैंसर की समस्या अधिक उत्पन्न हो रही है।एनसीडी कार्यक्रम के नोडल एवं डिप्टी सीएमओ डॉ० अनुराग वर्मा ने कहा कि तम्बाकू मुक्त भविष्य के लिए युवाओं का आगे आना होगा। उन्होने कहा कि तम्बाकू का लत व्यक्ति के साथ साथ पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है। तम्बाकू के सेवन से कई तरह की बीमारियां फैलती है, जो स्वास्थ्य एवं जीवन के लिए घातक है। डीपीएम सरजू खान ने कहा कि समाज में विशेषकर युवा समुदाय जानकारी के अभाव में तंबाकू उत्पाद काे अपनाकर बीमारी से ग्रसित हो रहे है। कार्यक्रम के अंत में जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचनाधिकारी बृजेश सिंह ने कहा कि तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम की धारा 4 के अन्तर्गत सभी सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान को प्रतिबंधित किया गया है। धारा 6 के अन्तर्गत सभी शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में, नाबालिगों द्वारा तम्बाकू के क्रय तथा विक्रय पर प्रतिबंध है। इसके साथ ही महाराजा सुहेलदेव स्वसाशी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में एनसीडी क्लीनिक के नोडल अधिकारी डॉ० परितोष तिवारी के मार्गदर्शन में एनसीडी टीम ने चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। डॉ० तिवारी ने मरीजों को तम्बाकू उत्पादों से होने वाले दुष्प्रभाव और बीमारियो के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ डॉ० पी० के० बांदिल, मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के डॉ० विजित जायसवाल, एफएलसी विवेक श्रीवास्तव, डीसीपीएम मो० राशिद, डॉ० रियाजुल हक़, पुनीत शर्मा, सन्तोष सिंह बृज प्रकाश, मेन्टल हेल्थ की टीम आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

बिहार दिवस 2026: उत्कृष्ट योगदान पर शिक्षक मृत्युंजय कुमार और विनोद कुमार सम्मानित, शिक्षा जगत में बढ़ाया मान

पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार दिवस 2026 के अवसर पर राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी…

28 minutes ago

नवारम्भ उत्सव से गूंजा प्राथमिक विद्यालय रामपुर, नए सत्र का हुआ उत्साहपूर्ण आगाज़

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा) जनपद के जैतीपुर विकास खंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय रामपुर में बुधवार…

41 minutes ago

दबंगई की हद: दंपति पर चाकू-चेन से हमला, घर में घुसकर मारपीट का वीडियो वायरल

📍 भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरासो गांव में दबंगई…

2 hours ago

Gas Pipeline Rules 2026: LPG संकट के बीच बड़ा फैसला, अब पाइप गैस कनेक्शन लेना होगा आसान

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। LPG संकट के बीच केंद्र सरकार ने गैस पाइपलाइन और…

8 hours ago

पंडित गणेशशंकर विद्यार्थी: निर्भीक पत्रकारिता और मानवता के प्रहरी

नवनीत मिश्र भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में गणेशशंकर विद्यार्थी का नाम एक ऐसे जुझारू…

9 hours ago

Sonia Gandhi Health: अचानक बिगड़ी तबीयत, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती—राहुल और प्रियंका पहुंचे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद Sonia Gandhi की…

10 hours ago