Categories: Uncategorized

बच्चों को भाषा एवं आरंभिक स्तर पर गणित को मजबूती प्रदान करना है

चार दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण के सातवें व अंतिम चक्र में प्रशिक्षित हुए तेरहवें व 14 वें बैच के शिक्षक

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
दुदही के बीआरसी सभागार में चल रहे चार दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण के सातवें व अंतिम चक्र में तेरहवें व 14 वें बैच के शिक्षक प्रशिक्षित हुए। संदर्भदातागण ने कहा कि बच्चों को निपुण भारत योजना के तहत मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान से अवगत कराने के उद्देश्य से, इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
समापन सत्र को संबोधित करते हुए बीईओ डा. प्रभात चंद राय ने कहा कि चार दिवसीय प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों को भाषा एवं आरंभिक स्तर पर गणित को मजबूती प्रदान करना है। यह प्रशिक्षण छात्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। शिक्षक द्वारा प्रशिक्षण में प्राप्त अनुभव का कक्षाकक्ष में प्रयोग करने से बच्चों का मानसिक विकास मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026-27 तक ऐसे बच्चों को तीसरी कक्षा की दक्षता हासिल कराने को लेकर शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया। ऐसे बच्चों को पढ़ना-लिखना एवं मुलभूत संख्या ज्ञान देना मुख्य उद्देश्य था। संदर्भदातागण एआरपी अनिल कुमार सिंह, रामेश्वर प्रसाद यादव, देवेन्द्र कुमार पांडेय, विनोद प्रसाद, राजेश प्रसाद आदि ने एफएलएन एवं निपुण भारत के क्रियान्वयन समाजिक एवं भावनात्मक बिंदु एवं विकास, विद्यालय पूर्व की तैयारी, भाषा साक्षरता एवं गणितीय संक्रियाओं की समझ को विकसित करने पर चर्चा की। इस दौरान शोभा राय, नीतू यादव, अनीता देवी, पुनीता यादव, नजीर आलम, रमाशंकर सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।

rkpnews@somnath

Recent Posts

महराजगंज पुलिस दुर्घटना: दबिश से लौट रही गोरखपुर पुलिस की स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, दरोगा की मौत, पाँच घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क )पुलिस दुर्घटना उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद में एक दर्दनाक…

5 hours ago

औरैया में 22 फरवरी को मेगा विधिक जागरूकता शिविर, पात्रों को मिलेगा योजनाओं का सीधा लाभ

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। जनसामान्य को सरकारी योजनाओं और निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ दिलाने…

5 hours ago

श्रीमद्भागवत कथा और भजन संध्या ने बांधा श्रद्धालुओं को

देवरिया में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन, तृतीय दिवस पर उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

5 hours ago

त्योहारों से पहले प्रशासन सख्त, कुशीनगर में शांति समिति बैठक में जारी हुए दिशा-निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)आगामी धार्मिक और सांस्कृतिक पर्वों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न…

5 hours ago

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

6 hours ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

7 hours ago