संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। सतीश कुमार के निर्देशन में जनपद में नवरात्रि पर्व व दशहरा पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने एवं आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चलाये जा रहे विशेष जाँच अभियान के अन्तर्गत छेदी लाल किराना स्टोर, टड़वरिया चौराहा, राजाडीहा, मेंहदावल से दो नमूने संग्रहित किए गए। एक नमूना मूंगफली दाने का व एक नमूना बॉकला दाल का संग्रहित कर खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को जाँच हेतु प्रेषित किया गया है। साथ ही टड़वरिया चौराहा स्थित जे0पी0 किराना स्टोर पर अनियमितताऐं पाये जाने पर नोटिस दिया गया, नोटिस का अनुपालन न करने पर विधिक कार्यवाही की जायेगी।
औचक निरीक्षण के दौरान एक मेडिकल स्टोर जिसके संचालक मोईन अहमद हैं, को बिना खाद्य लाईसेंस/पंजीकरण के संचालित होते पाये जाने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत नोटिस देते हुए चालान किया गया।
उक्त कार्यवाही मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा की गयी।
गांव के आलू से चिप्स, धान से मुरमुरा! देवरिया में ग्रामीण उद्यम का ऐसा फॉर्मूला,…
फोटो AI निर्मित वैशाली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित बिहार दौरे…
फोटो ai निर्मित चक्रवात ‘अकवान’ का असर! छत्तीसगढ़ में 7 जिलों में भारी बारिश का…
आगरा में 15.29 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी, ताजमहल पर क्लॉक रूम से लेकर…
आनुवंशिक बीमारियों के जोखिम पर केंद्र सरकार से जवाब तलब; संसद में नए कानून या…
तहसील मुख्यालय पर जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ, ईवीएम की कार्यप्रणाली समझाने की पहल बलिया (राष्ट्र…