अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री को रोकने हेतु जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एनसीओआरडी की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समिति के अन्य सदस्य पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, समस्त उप जिला अधिकारी एवं जिला आबकारी अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जिलाधिकारी ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री को रोकने के लिए पुलिस एवं आबकारी विभाग को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों विशेषकर अंतराज्यीय एवं अंतर्जनपदीय सीमा पर विशेष चौकसी बरती जाए। नशीले पदार्थों की तस्करी के संबंध में इंटेलिजेंस इनपुट बढाए जाए। हाल ही के दिनों में आजमगढ़, बलिया और मऊ में चरस, गांजा, अफीम जैसे नशीले पदार्थों की खेप पकड़ी गई है।
जिलाधिकारी ने ड्रग निरीक्षक को मेडिकल स्टोर्स की जांच करने एवं पंजीकृत चिकित्सक के मेडिकल प्रिसक्रिप्शन पर ही दवा विक्रय सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कई लोग दवाओं का प्रयोग नशे के लिए कॉम्बिनेशन ड्रग्स के रूप में कर रहे हैं। प्रत्येक मेडिकल स्टोर पर जन जागरूकता के संबंध में बैनर लगाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि नशे के विरुद्ध जन जागरूकता हेतु मुख्यतः विद्यालयों एवं कॉलेजों में कार्यक्रम संचालित किया जाए।

rkpnews@somnath

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

7 hours ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

19 hours ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

23 hours ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

23 hours ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

2 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 days ago