पांच दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर का समापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा) भारत स्काउट और गाइड नेशनल हेडक्वार्टर के तत्वाधान में चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज सिसवा में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर का समापन किया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद स्काउट व गाइड्स ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना सहित तमाम सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। जिलाधिकारी ने शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर पर रहे विजेता प्रदेशों के प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट गाइड संगठन समाज को एकता भाईचारे का संदेश देता है। इससे समाज को नई दिशा मिलती है। उन्होंने स्काउट एवं गाइड के समाज व राष्ट्र के निर्माण में महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे छात्रों में अनुशासन के निर्माण के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। विशिष्ट अतिथि एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से देश की संस्कृति का आदान-प्रदान होता है। नेशनल क्वार्डिनेटर हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। उसके ततपश्चात जिलाधिकारी ने राज्य पुरस्कार स्काउट गाइड को सम्मानित किया। इस अवसर पर निदेशक राज कुमार कौशिक, जिला सचिव संजय मिश्रा, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव, अमर बी क्षेत्रीय, कामिनी श्रीवास्तव, शैलेंद्र मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव, गौरव सिंह, दीनदयाल शर्मा, रामनारायण खरवार, उमेश गुप्ता, शशांक गुप्ता सहित संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 days ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 days ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 days ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 days ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 days ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

4 days ago