आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी हेतु, पूर्व विधानसभा प्रत्याशियों के साथ बैठक हुई सम्पन्न-कांग्रेस

देश में लड़ाई दो विचारधाराओं की है, एक तरफ हैं देश के संस्थानों को बेचने वाले दूसरी तरफ देश को बचाने वाले- बृजलाल खाबरी

‘‘INDIA’’ गठबंधन दृढ़ संकल्पित है संविधान में निहित भारत के विचार की रक्षा के लिए- बृजलाल खाबरी

लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा) उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर विधानसभा चुनाव 2022 के प्रत्याशियों की द्वितीय चरण की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे, युवक कांग्रेस पूर्वी जोन के अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरेन्द्र मदान, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, ओंकारनाथ सिंह, प्रमुख रूप से मौजूद रहे। बैठक का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष/ पूर्व संगठन सचिव विजय बहादुर जी ने किया।प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता हम्माम वहीद ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में आये हुए विगत चुनाव के प्रत्याशियों ने एक-एक कर अपने सुझाव दिये। उपस्थित लोगों ने कहा कि हर संभव प्रयास कर लोकसभा का चुनाव जीतना ही हमारा लक्ष्य है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से लोगों में काफी उत्साह है, उम्मीद भरी निगांहों से लोग कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। तमाम कांग्रेसजन सक्रिय रूप से लोगों के बीच जा रहे हैं, जनता कांग्रेसजनों की बात को गंभीरता से सुनकर आने वाले लोकसभा चुनाव में बदलाव का मन बना रही है।कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि उपस्थित लोगों ने अपने- अपने जनपदों में काफी संख्या में अन्य दलों से आये हुए लोंगों के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की भी बात कही। आम जनमानस कांग्रेस की नीतियों, कांग्रेेस संसदीय दल की चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी में विश्वास जता रहा है।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी जी ने कहा कि हम सबको पूरी मजबूती के साथ जनविरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना है। पूरे देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है जिसमें एक तरफ देश के संस्थानों को बेचने वाले दूसरी तरफ देश को बचाने वाले हैं। अब तो दो ध्रुवों में अधिकांश दलों का समागम हो रहा है। एक तरफ लोग एनडीए का हिस्सा हैं जो पिछले नौ वर्षों से देश के संस्थानों की नीलामी में व्यस्त हैं उन्हें महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी, महिला उत्पीड़न, किसान उत्पीड़न, नहीं दिख रहा है, दूसरी तरफ ‘‘INDIA’’ ( इंडियन नेशनल डेवलपमेन्टल इन्क्लूसिव एलायंस ) का गठबंधन है, जिसका देश की आजादी एवं निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है तथा संविधान में निहित भारत के विचार की रक्षा के लिए दृढ़ संकल्प हैं। खाबरी ने कहा कि इस गठबंधन के लोग लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित राज्य सरकारों के संवैधानिक अधिकारों पर भाजपा सरकार द्वारा जारी हमले का मुकाबला करने और सामना करने के लिए दृढ संकल्प हैं। इन दो ध्रुवों की चुनावी लड़ाई में निश्चित रूप से कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के गठबंधन ‘‘INDIA’’ को 2024 में जनता का मतदान रूपी आशीर्वाद प्राप्त होगा। हम सबको पूरी निष्ठा से बूथ स्तर तक जाकर लोगों को जागरूक करना है तथा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करना है।बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष, पूर्व मंत्री श्री नकुल दुबे ने कहा कि जनपदों के दौरों से महसूस हो रहा है कि लोगों का कांग्रेस के प्रति बड़ा उत्साह है। प्रत्येक बैठकों में अत्यधिक जनता का आगमन उत्साह का प्रतीक है, लोगों में सरकार के प्रति आक्रोश है, लोग चुनाव के इंतजार में हैं।
बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में सुशील पासी, अशोक सिंह, डॉ0 मनीष महान,राना खातून, सुधा द्विवेदी, अकांक्षा वर्मा, मेजर राणा शिवम सिंह, मो0 जहीरूद्दीन, डॉ0 विजय नारायण सिंह, डॉ0 नीरज त्रिपाठी, ममता राजपूत, अभिषेक सिंह राणा, सुमन व्यास, दीपांकर सिंह, बलवन्त सिंह, संजीव निरंजन, भगवान दास कोरी, आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

इंदौर में चौंकाने वाला मामला: पत्नी पर प्रेमी संग साजिश, जहर देने और संपत्ति हड़पने का आरोप

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के खुडैल थाना क्षेत्र में एक…

37 minutes ago

श्रीनगर में बड़ा हादसा: CRPF का मोबाइल बंकर नदी में गिरा, 7 जवान घायल

श्रीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां…

45 minutes ago

IND vs SA: सुपर-8 से पहले टीम इंडिया को झटका, मोहम्मद सिराज अभ्यास में चोटिल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग स्टेज में चारों मैच जीतकर सुपर-8…

58 minutes ago

AI Summit 2026 में विरोध के बाद सियासी संग्राम तेज, BJP का देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी के भारत मंडपम में शुक्रवार (20 फरवरी) को आयोजित…

1 hour ago

डॉ. कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ को ‘मातृभाषा रत्न 2026’ सम्मान

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी लखनऊ के प्रख्यात साहित्यकार, कवि, लेखक एवं सेना से सेवानिवृत्त…

2 hours ago

मेहदावल तहसील में प्रशासनिक सख्ती, संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम के कड़े निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील मेहदावल में…

2 hours ago