शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए सड़कों पर बने अवैध दुकानों को किया जाएगा ध्वस्त- नगर आयुक्त

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
शहर को स्वच्छ सुंदर अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरावल लगातार प्रयत्नशील रहते हुए बुधवार को अपने सहयोगी अपर आयुक्त निरंकार सिंह के साथ शास्त्री चौक भारत दूरसंचार निगम के पीछे निरीक्षण कर अस्थाई रूप से सब्जी मंडी लगाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया, जिससे सब्जी विक्रेताओं की रोजी-रोटी सुचारू रूप से चल सके और रोड पर रहकर रोड को जाम न कर सके। शास्त्री चौक से जमुनालाल बजाज पार्क तक बनी दुकानों के सामने अवैध अतिक्रमणों को पूरी तरह साफ करने का निर्देश दिया जो अभियान चलाकर हटाया जाएगा, जिससे सड़क चौड़ी हो सके और आवागमन सुचारू रूप से चल सके जिससे आम जनमानस अपने गंतव्य तक सुचारू रूप से बेरोक टोक पहुंच सके। संबंधित अधिकारियों को सख्त हिदायत दिया कि किसी भी हालत में किसी भी दिन दुकान के सामने दुकानदार अपने सामानों को लगाकर न बेचने पाए दुकानदार अपने दुकान के अंदर ही अपने सामानों को रख कर बेचे। नगर आयुक्त ने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि शहर आपका है स्वच्छ और सुंदर बनाने में अपना अहम योगदान दें जिससे शहर सुंदर दिख सके और सुचारू रूप से आवागमन संचालित हो सके।

rkpnews@desk

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटियों का सम्मान: मऊ के परदहा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम

परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…

6 hours ago

आवास परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…

6 hours ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

6 hours ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

7 hours ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

7 hours ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

7 hours ago