जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु 02 व्यक्तियों को किया गया जिला बदर

माह जनवरी से अभी तक 46 व्यक्तियों को किया जा चुका है जिला बदर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अपर जिला मजिस्ट्रेट(भू-राजस्व)/मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय ने बताया है कि जनपद में जिलाधिकारी को प्रेषित पुलिस अधीक्षक की आख्या के आधार पर धारा-3/4 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अन्तर्गत की गयी कार्यवाही के परिप्रेक्ष्य में अपर जिला मजिस्ट्रेट(भू-राजस्व)/मुख्य राजस्व अधिकारी के न्यायालय से 02 लोगो को 06 माह के लिए जिला बदर किया गया है और संबंधित थानाध्यक्ष को आदेश का तामिला कराने हेतु निर्देशित किया गया है। जिला बदी किए गए लोग क्षेत्र में अशांति का कारण है, जिनका जिले में रहना शान्ति व्यवस्था के दृष्टिकोण से और आम जनमानस के दृष्टिकोण से उचित नही है।
थाना गौरी बाजार अन्तर्गत विशाल चौरसिया पुत्र मुन्ना चौरसिया निवासी सिरजम एवं रुद्रपुर थाना अन्तर्गत वाल्मीकी पासवान पुत्र रामनरायन निवासी जोगिया को आपराधिक कृत्य करने के लिए 06 माह के लिए जिला बदर किया गया है।
मुख्य राजस्व अधिकारी ने बताया है कि जनवरी माह में 01 व्यक्ति को जिला बदर किया गया है एवं 05 प्रकरणों को निस्तारित किया गया है। इसी प्रकार फरवरी माह में 06 व्यक्तियों को जिला बदर तथा 08 प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। मार्च माह में 14 व्यक्तियों को जिला बदर तथा 42 प्रकरणों को निस्तारित किया गया है। अप्रैल माह में 17 व्यक्तियों को जिला बदर एवं 39 मामलों को निस्तारित किया गया है। मई माह में 08 व्यक्तियों को जिला बदर एवं 12 प्रकरणों का निस्तारण कराया गया है। इस प्रकार कुल अब तक 46 व्यक्तियों को जिला बदर किया जा चुका है।

rkpnews@desk

Recent Posts

पुलवामा के वीर सपूत को नम आंखों से श्रद्धांजलि

शहीद प्रदीप थापा स्मारक पर माल्यार्पण, गूंजे भारत माता की जय के नारे महाराजगंज (राष्ट्र…

2 hours ago

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, दो महिला तस्कर गिरफ्तार

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए…

2 hours ago

सिकंदरपुर CHC में इंजेक्शन विवाद, परिजनों ने मांगी जांच

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर में ओवरडोज इंजेक्शन का आरोप, 3 वर्षीय बच्ची की हालत बिगड़ी…

2 hours ago

दरोगा मौत पर न्यायिक जांच की मांग, देवरिया में गरजे अजय राय

देवरिया पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, भाजपा पर तीखा हमला – बोले: पूरी बीजेपी…

3 hours ago

महाशिवरात्रि 2026 पर दुर्लभ संयोग: इस समय पूजन से मिलेगा विशेष फल

🔱 महाशिवरात्रि 2026 पंचांग: 15 फरवरी रविवार का शुभ-अशुभ समय, राहुकाल, नक्षत्र और व्रत विधि…

3 hours ago

फाइलेरिया रोधी दवा वितरण, 1656 लोगों को खिलाई गई खुराक

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम (आईडीए) के अंतर्गत शनिवार को होली क्रॉस स्कूल…

3 hours ago