जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

सलेमपुर, मझौलीराज, लार एवं भटनी नगर पंचायत पर होगी मतगणना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने गुरुवार को नगर निकाय सामान्य निर्वाचन मतगणना स्थल बलभद्र नारायण इंटर कॉलेज मझौलीराज का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आगामी 13 मई को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पारदर्शी एवं निष्पक्ष मतगणना कराई जाएगी। इसके लिए सीसीटीवी कैमरा एवं सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। पोलिंग एजेंट्स एवं प्रत्याशियों/प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतगणना कार्य संपन्न होगा। मतगणना स्थल के 100 मीटर के क्षेत्र में किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मतगणना केंद्र पर आने वाले व्यक्तियों के लिए अलग से वाहन पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। जिलाधिकारी ने मोबाइल टॉयलेट, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने मतगणना केंद्र के आसपास यथोचित स्थान पर बैरिकेडिंग करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्र के इर्द-गिर्द अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने पाए। जिन लोगों को मतगणना स्थल पर जाने की अनुमति हो, उनकी जांच समुचित तरीके से करने के उपरांत ही प्रवेश दिया जाए। पुलिस अधीक्षक ने पॉइंट ड्यूटी और रूट चार्ट के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बलभद्र नारायण इंटर कॉलेज में सलेमपुर, मझौलीराज, भटनी एवं लार नगर पंचायत की मतगणना होगी। सलेमपुर की 28 बूथों के सापेक्ष 8 टेबल, मझौलीराज की 25 बूथों के सापेक्ष छह टेबल, भटनी की 19 बूथों के सापेक्ष छह टेबल तथा लार की 38 बूथों के सापेक्ष 10 टेबल पर मतगणना कार्य संपन्न कराई जाएगी। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी रजनीश राय, उप जिलाधिकारी अरुण कुमार, सीओ देव आनंद, ईओ पंकज कुमार सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

2 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

2 hours ago

ताजमहल परिसर में बंदरों का हमला, 83 वर्षीय विदेशी पर्यटक समेत दो घायल

आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…

2 hours ago

PWD की ई-टेंडरिंग पर ठेकेदारों की आपत्ति, बोले- गलत शर्तों से प्रभावित हो रही निविदा प्रक्रिया

PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…

8 hours ago

प्रसव के बाद महिला की मौत, न्यू इंडिया हॉस्पिटल सील; पहले भी दो बार कार्रवाई का स्थानीय लोगों का दावा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…

9 hours ago

आयुर्वेद दिवस पर प्रभात फेरी, जड़ी-बूटियों के औषधीय गुणों से कराया परिचित

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…

10 hours ago