Categories: Uncategorized

पत्रकारों को वर्जन देने के लिए कोई भी अधिकारी फोन को रिसीव कर वर्जन दे – कमल पटेल

भाटपार रानी/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
क्षेत्रीय पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल पटेल ने जिले के अनेको पत्रकारों के शिकायत को देखते हुए कि समाचार लिखने के बाद अधिकारियों को फोन किया जाता है कि अधिकारी वर्जन दें, जिससे समाचार मे कोई खामियां न रहे । उनका कहना था कि वर्जन के लिए जिले या तहसील के किसी अधिकारी को फोन किया जाता है तो वे हम लोगों के फोन को रिसीव नहीं करते हैं इस अवस्था में हम लोग समाचार को बिना वर्जन के कैसे संकलन करें । अनेकों पत्रकार साथियों ने जब क्षेत्रीय पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल पटेल से इसकी शिकायत की तो उन्होंने अपने पत्रकार साथियों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को पत्रक देकर ऐसे अधिकारियों की शिकायत की जो वर्जन देने के लिए कतराते हैं । पत्रक देने के बाद जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने पत्रकार साथियों को आश्वासन दिया कि मैं अधिकारियों का नकेल कसूंगी कि वह लोग क्यों नहीं पत्रकारों को वर्जन देते हैं । उक्त अवसर पर जिला ब्यूरो रवि रावत , जिला ब्यूरो रामभरोसा चौरसिया , जिला ब्यूरो ज्ञानेंद्र मिश्रा , जिला ब्यूरो अंकित वर्मा , जिला ब्यूरो मृत्युंजय यादव , पत्रकार सत्यम मिश्रा , जिला ब्यूरो फिरोज खान , जिला ब्यूरो प्रमोद गुप्ता , राष्ट्रीय सलाहकार जगन्नाथ यादव पत्रकार , राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुरेश प्रसाद , स्टेट संपादक गजेंद्र मिश्रा , जिला ब्यूरो त्रिभुवन त्रिपाठी , जिला महासचिव चंदन वर्मा , जिला ब्यूरो बृजेश मिश्रा , जिला ब्यूरो घनश्याम मणि , पत्रकार सोनू यादव , जिला ब्यूरो सुशील कुमार मिश्रा आदि अनेकों पत्रकार साथी कार्यक्रम में उपस्थित थे ।

rkpnews@somnath

Recent Posts

तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने छीनी मासूम की जिंदगी, खेलते समय 7 वर्षीय वंदना की दर्दनाक मौत

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)। खुटार थाना क्षेत्र के ग्राम मुरादपुर में रविवार देर शाम एक दर्दनाक…

18 hours ago

आज का राशिफल: 6 जुलाई 2026, सोमवार चंद्रमा-शनि की युति, सौभाग्य योग और कल्पवृक्ष योग का विशेष संयोग

राष्ट्र की परम्परा | धर्म-ज्योतिष डेस्कआज 6 जुलाई 2026, सोमवार को प्रातः 9:57 बजे चंद्रमा…

1 day ago

“फ्यूनरल ऑफ द सेंचुरी?” 9 जुलाई 2026 को अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम विदाई पर टिकी दुनिया की नजरें

क्या यह विश्व इतिहास का सबसे बड़ा अंतिम संस्कार हो सकता है? गोंदिया - वैश्विक…

1 day ago

देवरिया कांग्रेस बैठक में कार्यकर्ताओं का जोश, संगठन विस्तार पर विजय कुशवाहा का बड़ा संदेश

कांग्रेस प्रदेश संगठन मंत्री विजय कुशवाहा का देवरिया में भव्य स्वागत, संगठन विस्तार पर हुआ…

2 days ago

बरहज में बिजली संकट पर जनाक्रोश, 7 दिन का अल्टीमेटम; सुधार नहीं हुआ तो आमरण अनशन और तालाबंदी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से…

2 days ago