मरी माता मन्दिर परिसर में वन विभाग द्वारा संचालित हुआ स्वच्छता अभियान

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देश पर दो अक्टूबर 2024 तक संचालित हो रहे विशेष सफाई अभियान के क्रम में जिलाधिकारी मोनिका रानी के कुशल नेतृत्व में वन प्रभाग बहराइच के तत्वाधान में चलाये गये ’’स्वच्छता ही सेवा‘‘ अभियान अन्तर्गत मरी माता मन्दिर परिसर में स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। कार्यक्रम के दौरान परिसर की स्वच्छता, सरयू घाट की साफ-सफाई, सरयू स्वच्छता शपथ एवं सरयू आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मन्दिर परिसर एवं सरयू घाट की सफाई की गयी। इसके उपरान्त सूर्य आरती का भी आयोजन किया गया। जिसमें वन विभाग के साथ-साथ आम-जनमानस ने भी सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के अन्त में सरयू स्वच्छता की शपथ भी दिलायी गयी। सफाई अभियान में प्रभागीय वनाधिकारी, बहराइच अजीत प्रताप सिंह, फाउण्डर-प्रकृति परिवार पंथ फाउण्डेशन, बहराइच के अर्चित मिश्रा, वन विभाग के कर्मचारीगण एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Karan Pandey

Recent Posts

वर्दी की गरिमा और जनता का सम्मान ही पुलिस की पहचान-एसपी

शाहजहाँपुर(राष्ट्र की परम्परा)थाना पुवायाँ में गुरुवार को प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों के साथ आयोजित गोष्ठी में…

4 minutes ago

बरहज की टूटी सड़क और अधूरा मोहन सेतु बना सियासी मुद्दा, सपा ने सरकार को घेरा

देवरिया में गरजा सपा का विरोध: बरहज की बदहाल सड़क, अधूरा मोहन सेतु और महंगाई…

4 hours ago

देवरिया से योगी का विपक्ष पर बड़ा हमला, बोले- “गुंडे मिट्टी में मिल गए”655 करोड़

देवरिया में गरजे योगी: “वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया” से “विकास मॉडल” तक बदली यूपी की…

4 hours ago

CM से मिलने की तैयारी पड़ी भारी! देवरिया में सपा नेता को पुलिस ने रोका

देवरिया में आधी रात पुलिस कार्रवाई, सपा नेता अनिल यादव नजरबंद; CM से मिलने से…

5 hours ago

सुंदरता के नाम पर सेहत से खिलवाड़ बंद, अवैध कॉस्मेटिक इंजेक्शन पर सख्त कार्रवाई शुरू

सुंदरता की अंधी दौड़ पर सरकार की सख्ती: कॉस्मेटिक इंजेक्शन पर CDSCO की बड़ी चेतावनी,…

21 hours ago

इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश: तकनीकी सहायक भर्ती में बोर्ड की लापरवाही उजागर, अभ्यर्थी के लिए खुला नियुक्ति का रास्ता

इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की भर्ती प्रक्रिया में…

24 hours ago