बाबा साहब के सपनो को पूरा करने के लिए प्रदेश में सपा की सरकार आवश्यक-अवधेश चौधरी

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला मुख्यालय पर की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष व्यास यादव द्वारा किया गया,जबकिं संचालन पार्टी के महासचिव मंजूर हसन द्वारा किया गया। सोमवार को जिला अध्यक्ष देवरिया का 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर सभी लोगों ने हर क्षेत्र में पार्टी की सफलता का श्रेय, जिला अध्यक्ष व्यास यादव को दिया तथा उनको बधाई दी। उनके कार्यकाल में संगठन काफी मजबूत हुआ सभी संगठन के लोग पार्टी का काम सुचारू से करने लगे, सबसे बड़ा आंदोलन जनहित में करने का श्रेय भी जिला अध्यक्ष को प्राप्त हुआ। बैठक में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण भारी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता कर रहे व्यास यादव द्वारा सभी लोगों का आभार व्यक्त कर निवेदन किया गया कि पार्टी के जो भी कार्य हैं, उसको सभी लोग मिलजुल कर पूरा करें। बैठक में समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अवधेश चौधरी द्वारा जिला अध्यक्ष को बधाई देते हुए उनके लगन और निष्ठा की तारीफ किया गया तथा उम्मीद किया गया कि उनके नेतृत्व में पार्टी का कार्य और आगे बढ़ता रहेगा। बैठक में उपस्थित लोगों से अनुरोध करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियां किसान, छात्र-छात्राओं, दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़ी जाति के विरुद्ध है रोज इनके ऊपर अत्याचार हो रहा है, सरकार एकदम मुख दर्शक बनी हुई है। इसलिए उनके हित में आवश्यक है कि हम सभी कार्यकर्ता तन मन से लग करके मतदाता सूची में नाम बढ़ाने का काम करें तथा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन को अम्बेडकर पखवाड़ा के रूप में 8 अप्रैल से 14 अप्रैल तक मनाने का काम करें।
उन्होंने कहा कि सभी लोगों से एकजुट होने का अनुरोध करें, हम सभी एकजुट होकर कम करें ताकि संविधान सुरक्षित रह सके। बाबा साहब के सपनों का पूरा करने के लिए 2027 में अखिलेश यादव का उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री बनाना नितांत आवश्यक है,इसपर सभी लोगों ने एक स्वर से कहा कि हम लोग तन मन धन से एकजुट होकर देश हित एवं प्रदेशहित में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। भाजपा द्वारा केवल धर्म के नाम पर हिंदू मुस्लिम करके देश के नौजवानों के बीच आपसी भाईचारा में मतभेद पैदा किया जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी से दिमाग हटाने के लिए केवल उनके पास एक ही अस्त्र है हिंदू मुस्लिम में विवाद पैदा करके सबका ध्यान दूसरी तरफ भटकाने का काम कर रही हैं।
आज प्रदेश की दशा यह है कि योगी सरकार द्वारा इतना कर्ज ले लिया गया की प्रति व्यक्ति 44000 का कर्जदार हो गया है, ऐसे ही भारत सरकार द्वारा विश्व बैंक से इतना कर्ज लिए गए हैं कि आम जनता 66000 कर्ज से बोझ से दबा हुआ है। इन लोगों का काम है देश- की संपत्ति बेच दो, बड़े उद्योगपतियों को लाभ दो और जनता को इतना त्रस्त कर दो कि वह अपने परिवार चलाने की चिंता में अन्य बातों पर ध्यान ना दे सके। बैठक में राजवंशी राजभर, जयराम राजभर, हृदय नारायण जायसवाल, बेचू लाल चौधरी, हंसनाथ यादव, गोपी यादव, विधानसभा अध्यक्ष रुद्रपुर संतोष यादव एवं विधानसभा अध्यक्ष बरहज राम बहादुर यादव, बांकेलाल, रामानंद एवं अदालत यादव, सुनील सिंह, सहित कमलेश पांडे एवं विधानसभा अध्यक्ष सलेमपुर सुनील यादव द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त किये गए।

rkpnews@desk

Recent Posts

पूर्वांचल के स्थानीय नायक फतेह बहादुर शाही पर 16 को विशेष व्याख्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग…

40 minutes ago

पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, 12 केंद्रों पर दो…

45 minutes ago

नौतनवां में श्री सतगुरु देव महाराज के मूर्ति स्थापना दिवस पर निकली भव्य शोभायात्रा

भक्तों ने पूरे नगर में किया भ्रमण, सत्संग व प्रवचन से श्रद्धालुओं को मिला आध्यात्मिक…

51 minutes ago

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों में होने वाले…

56 minutes ago

गरीबी से जूझते परिवार में बेटी की शादी बनी चिंता, समाजसेवियों ने बढ़ाया मदद का हाथ

नौतनवां क्षेत्र के धोतिंयहवां गांव का मामला, ईद के बाद 26 मार्च को है शादी…

1 hour ago

वेबोमेट्रिक्स रैंकिंग में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय प्रदेश के टॉप 5 में शामिल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित वेबोमेट्रिक्स रैंकिंग…

3 hours ago