चुनाव को निर्विघ्न कराने हेतु अपर जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों संग की बैठक

पोलिंग बूथों पर किसी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं— डॉ पंकज वर्मा

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। सामान्य लोकसभा चुनाव 2024 को सकुशल,निर्विघ्न, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्ति पूर्ण चुनाव को सम्पन्न कराये जाने हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में उप निर्वाचन अधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक सम्पन्न हुआ।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ अपर जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेटो के मुख्य कार्यो के सम्बन्ध में चर्चा करते हुए बताया कि निर्वाचन में स्थापित बूथों तक रूट स्वयं स्थानीय स्थलीय निरीक्षण कर मूलभूत सुविधाओं को देखें। निरीक्षण के समय बूथों पर जो भी कमियां हो उसकी जानकारी उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाये जाए, ताकि ससमय कमियों को दूर किया जा सके और मतदान के समय कोई व्यवधान उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट सुनिश्चित करेंगे कि आवंटित बूथ पर मतदान के दिन पोलिंग पार्टियां की रूट चार्ट के अनुसार रवानगी करायी जाय। उन्होंने कहा कि चुनाव एक महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता किसी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है। प्रत्येक स्तर पर सर्तकता की आवश्यकता है।
बैठक में एसडीएम फरेन्दा नवीन प्रसाद, एसडीएम नौतनवां नन्द प्रकाश मौर्य, एसडीएम निचलौल मुकेश कुमार सिंह, सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार, सहायक निर्वाचन जिला अधिकारी विजय प्रताप, सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहें।

Editor CP pandey

Recent Posts

ट्रंप बोले—जरूरत पड़ी तो करूंगा दखल, पाकिस्तान नेतृत्व की सराहना

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच…

1 hour ago

La Paz के पास भीषण विमान हादसा, 15 की मौत

ला पाज (राष्ट्र की परम्परा)। Bolivia की राजधानी La Paz के पास शुक्रवार को एक…

2 hours ago

महराजगंज में रमजान का संदेश: रहमत, मगफिरत और निजात की राह

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। माह-ए-रमजान इबादत, सब्र और आत्मशुद्धि का पवित्र महीना माना जाता है।…

2 hours ago

महराजगंज के दरौली में भक्ति का सागर: श्रीमद्भागवत कथा में उमड़ा जनसैलाब

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। दरौली ग्राम सभा इन दिनों आध्यात्मिक रंग में रंगी नजर आ…

2 hours ago

तनाव भरे दौर में अध्यात्म का अमृत: भीतर की शांति ही सच्ची सफलता

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। तेजी से बदलते आधुनिक दौर में सुविधाएं बढ़ी हैं, लेकिन मानसिक…

3 hours ago

महराजगंज के पकड़ी सिसवां में गूंजी जय श्रीराम: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा का भव्य लोकार्पण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। पकड़ी सिसवा गांव में शुक्रवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत…

3 hours ago