मऊ (राष्ट्र की परम्परा)
लगातार कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी लू के चलते जहां अस्पताल में मरीजों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है, वहीं चिकित्सकों द्वारा यह राय दी जा रही है कि बचाव ही सबसे बेहतर उपाय है, इस गर्मी के मौसम में जहां तक हो सके आप लोग अपने घरों से कम निकले तथा नींबू पानी का बराबर सेवन करें सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर संतोष कुमार यादव ने ओपीडी के समय आ रहे मरीजों को, यह जागरूक कर रहे थे कि गर्मी के मौसम में नींबू पानी एवं बच्चों को ओआरएस का घोल बराबर देते रहें। इस मौसम में ज्यादातर लोगों को गैस्ट्रो डायरिया एवं हीट स्ट्रोक के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं, इसके लिए मुख्य बचाव यह है कि हरी सब्जियां तथा ताजा भोजन करें बासी भोजन तथा कटे खुले हुए खाद्य पदार्थ फल का सेवन न करें जिससे आप बीमार पड़ सकते है, इसके लिए आप सभी लोग दूसरे को जागरूक करते रहे इस दौरान ज्यादातर मरीज गैस्ट्रो डायरिया एवं हीटस्ट्रोक के मरीज अस्पतालों में आए, मौसम में आए बदलाव तथा प्रत्येक दिन तापमान में हो रही वृद्धि से मरीजों की संख्या लगभग 200 के आसपास प्रत्येक दिन रह रही है। चिकित्सकों द्वारा यह सलाह दी जा रही है कि बच्चे तथा बूढ़े लोग घरों से कम बाहर निकले, इस दौरान अस्पताल के फार्मासिस्ट सरोज यादव कपिल देव राजेंद्र कुमार सूबेदार सर्वेश सिंह, अविनाश सिंह, प्रिय बुध, रंजू मौर्य, समेत अस्पताल के समस्त कर्मी उपस्थित रहे।
मुंगरा बादशाहपुर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहल्ला नईगंज (पुराना डाकखाना गली) में…
भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्र के कालीचरण घाट पर पेयजल समस्या और पर्यावरण संरक्षण को…
सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना क्षेत्र के ग्राम कठौरा में फरार चल रहे आरोपी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर स्थित नेशनल…
राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…
ज्ञान भारतम् मिशन से सहेजी जाएगी विरासत: महराजगंज में 75 साल पुरानी पांडुलिपियों का होगा…