फरियादियों की संतुष्टि एवं शिकायतों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण ही सम्पूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य: मण्डलायुक्त

जिले के तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित

मेंहदावल में मण्डलायुक्त, धनघटा में डीएम व एसपी, खलीलाबाद में मुख्य विकास अधिकारी ने सुनी फरियादियों की शिकायतें

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेंहदावल तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए नवागत मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल अखिलेश सिंह ने फरियादियों की विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों को एक-एक कर सुनते हुए मौके पर उपस्थित सम्बंधित विभागीय अधिकारी/कर्मचारी को बुलाकर तत्काल अथवा निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए निर्देशित किया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर मण्डलायुक्त नें कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जा कर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि थाना से सम्बंधित प्रकरण को थानाध्यक्ष एवं तहसीलदार स्वंय मौके पर जाकर निस्तारण कराये।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने कहा कि शिकायतों के त्वरित निस्तारण और शिकायतकर्ता की संतुष्टि के प्रति शासन बेहद संवेदनशील हैं, इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही न किया जाये। उन्होंने सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजन में वरासत, भूमि विवाद/अतिक्रमण की शिकायतों पर राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व निरीक्षक, लेखपाल तथा पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए नियमानुसार निस्तारण किया जाए। उन्होंने उप जिलाधिकारी मेंहदावल को निर्देशित किया कि जमीन से सम्बंधित विवादों को पुलिस के साथ मौके पर जाकर नियमानुसार निस्तारित कराये।
मण्डलायुक्त ने कहा कि अधिकारीगण क्षेत्र भ्रमण के दौरान जनसामान्य की छोटी-छोटी शिकायतों का निस्तारण अपने स्तर पर करते रहें। कम्प्यूटर फीडिंग आदि में कोई त्रुटि होने पर उसका यथाशीघ्र निस्तारण करा लिया जाए, जिससे जनसामान्य को बार-बार न दौड़ना पड़े, वरासत में यदि किसी का नाम गलत हो तो उसे सुधारकर ही खतौनी दी जाए। उन्होंने कहा कि जब भी अधिकारीगण गावों के भ्रमण पर जायं, अपने विभाग से संबंधित योजनाओं/कार्यक्रमों का मौके पर सत्यापन करें तथा लाभार्थियों का फीडबैक भी ले।
मेंहदावल तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 66 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 04 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारित कर दिया गया, अवशेष 62 प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिये गये। मण्डलायुक्त ने इस आयोजन में पिछले संपूर्ण समाधान दिवसों में प्राप्त लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की। उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह से अधिक समय से लंबित प्रकरणों में निस्तारण मे विलम्ब के कारण का भी उल्लेख किया जाय साथ ही सभी प्रकरणों को अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के भीतर निस्तारित करा दिया जाय।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी योगेश्वर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी अम्बरीश भदौरिया, सहित सम्बन्धित अधिकारीगण राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
धनघटा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी संदीप कुमार ने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्व निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर निस्तारण करवाना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपस्थित फरियादियों की समस्याओं को सुनते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप फरियादियों की शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही पाये जाने अथवा सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी द्वारा ससमय संज्ञान न लेने को गम्भीरता से लेते हुए जिम्मेदार अधिकारी/कर्मचारी के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ने पुलिस अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि मामलों के निस्तारण में स्थलीय जांच एवं अन्य कार्यवाही आदि के दौरान अधिकारीगण शिकायतकर्ता सहित दोनो पक्षों की पूरी बात को गम्भीरता से सुनने के उपरान्त ही नियमानुसार निस्तारण करें।
धनघटा तहसील में विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 42 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये, जिसमें से 01 प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारित कर शेष प्रार्थना पत्रों को जिलाधिकारी द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को अंतरित करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिये गये।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अनिरूद्ध कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी धनघटा डा0 रवीन्द्र कुमार, सहित तहसील से सम्बंधित अधिकारी, राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।
इसी क्रम में खलीलाबाद तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की सुनवाई मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने विभिन्न मामलों से सम्बंधित एक-एक कर फरियादियों के समस्याओं को सुनते हुए सम्बंधित अधिकारी/कर्मचारी को मामले के त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया, उन्होंने कहा कि मामलों के निस्तारण में स्थलीय जांच एवं अन्य कार्यवाही आदि के दौरान अधिकारीगण शिकायतकर्ता के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा दोनो पक्षों की पूरी बात को अवश्य सुने। तहसील खलीलाबाद में कुल 68 प्रार्थना पत्र आये जिसमें से मौके पर 06 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर शेष 62 प्रार्थना पत्रों को सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को हस्तांतरित करते हुए अबिलम्ब निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, तहसीलदार सुनील कुमार, नायब तहसीलदार विजय कुमार गुप्ता सहित राजस्व कर्मचारी, लेखपाल आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Punjab Bomb Threat: अमृतसर और मोगा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अमृतसर के कई…

17 minutes ago

Thailand Train Accident: हाई-स्पीड रेल प्रोजेक्ट की क्रेन गिरने से बड़ा हादसा, 19 की मौत, 80 घायल

थाईलैंड (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वोत्तर थाईलैंड में बुधवार सुबह एक भीषण रेल हादसे ने पूरे…

34 minutes ago

Iran Protest Crisis: ईरान में 2,571 मौतें, ट्रंप की खुली चेतावनी—‘प्रदर्शन जारी रखें, मदद रास्ते में है’

ईरान में 28 दिसंबर से जारी भीषण विरोध प्रदर्शनों के बीच हालात लगातार गंभीर होते…

49 minutes ago

शरद पवार–अजित पवार की नजदीकी पर सियासी हलचल तेज

नगर निकाय चुनावों में सियासी संकेत: फडणवीस बोले— एनसीपी के दोनों गुटों के साथ आने…

1 hour ago

सामुदायिक शौचालय के पास महिला का शव मिलने से महराजगंज में सनसनी, चोटों के निशान से हत्या की आशंका

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप…

1 hour ago

पोंगल के मंच से पीएम मोदी का संदेश: प्रकृति संरक्षण ही भावी पीढ़ियों की असली पूंजी

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पोंगल पर्व से…

1 hour ago